आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/ आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर अदालतों की मेहरबानी बुधवार को थम गई। इस्लामाबाद के सेशन्स कोर्ट ने महिला जज जेबा चौधरी को धमकाने के मामले में खान के खिलाफ फिर गैर जमानती वारंट जारी कर दिया।
इसके पहले 16 मामलों में इमरान को जमानत मिल चुकी है। 9 केस में उन्हें लाहौर हाईकोर्ट से बेल मिली, जबकि 7 मामलों में इस्लामाबाद कोर्ट ने बेल दी है। खान उनके खिलाफ मजबूत केसों में पेश होने से लगातार बच रहे हैं। हालांकि, माना जा रहा है कि अगर वो गिरफ्तार हो जाते हैं तो उन्हें इन मामलों में भी पेश किया जाएगा। बुधवार को सेशन्स जज ने कहा- ये अदालत की तौहीन भी है, खान को पेश होना ही पड़ेगा।