आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी आज शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गेनाइजेशन (SCO) के विदेश मंत्रियों की मीटिंग में शामिल होने भारत पहुंचेंगे। वे 12 साल बाद भारत आने वाले पाकिस्तान के पहले विदेश मंत्री होंगे। इसके पहले 2011 में पाकिस्तान की पूर्व विदेश मंत्री हीना रब्बानी खार भारत आई थीं।

वहीं 4-5 मई को होने वाली SCO मीटिंग के अलावा विदेश मंत्री एस जयशंकर रूस और चीन के विदेश मंत्रियों से द्विपक्षीय बैठक भी करेंगे। गुरुवार को विदेश मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी। रूस-चीन के फॉरेन मिनिस्टर्स इससे

पाकिस्तान के सबसे युवा विदेश मंत्री हैं बिलावल भुट्टो

भारत और पाकिस्तान के बीच 7 साल से कोई बातचीत नहीं हो रही है। इसलिए बिलावल भुट्टो की इस विजिट पर सबकी नजरें हैं। बिलावल पाकिस्तान की एकमात्र महिला प्रधानमंत्री रहीं बेनजीर भुट्टो के बेटे हैं। वे अप्रैल 2022 में 33 साल की उम्र में पाकिस्तान के सबसे युवा विदेश मंत्री बने थे।