ITDC India e-Press / Agencies

कोरबा  कोरबा जिले के एसईसीएल दीपका खदान में दिनांक 20/02/2022 के रात्रि लगभग 09 बजे डम्फर आपरेटर फैयाज अंसारी, सुपर वाईजर ओमप्रकाश धुवाधपार, ओमप्रकाश रात्रि शिफ्ट में दीपका खदान में तैनात थे तभी उसी समय कैम्पर वाहन क्रमांक CG12 S 4308 में चार लोग इनके पास आये और डण्डा लेकर कैम्पर से उतरे और तीनों से पूछताछ करने लगे कि तुम कौन हो तीनों ने बताया

कि हम एसईसीएल के कर्मचारी है इतना सुनते ही आरोपीगण तीनों को गंदी गंदी गालियॉ देते हुये डण्डे से मारने लगे मारपीट होता देख आसपास से गुजरने वाले वाहनों के ड्रायवर अपनी गाडी को रोके तो डर के मारे आरोपीगण अपने कैम्पर मे बैठकर भाग गये प्रार्थी फैयाज अंसारी की रिपोर्ट पर मामले में अजमानतीय धाराओं में अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुये  पुलिस अधीक्षक कोरबा भोजराम पटेल के द्वारा आरोपीगणो की तत्काल गिरफतारी हेतु विशेष निर्देश दिये थे। नगर पुलिस अधीक्षक दर्री सुश्री लितेश सिंह के हमराह में टीम गठित की गई थी। मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुये कैम्पर वाहन क्रमांक CG 12 S 4308 के मालिक से जानकारी ली गई उक्त जानकारी के आधार पर घटना कारित करने वाले व्यक्तियो को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया

जो उक्त आरोपियों द्वारा घटना दिनांक को रात्रि में एसईसीएल दीपका खदान में चोरी की नियत से कैम्पर वाहन क्रमांक CG 12 S 4308 से खदान अंदर घुसना बताये तथा प्रार्थी व गवाह द्वारा आरोपियों को देख लेने के कारण आरोपियों द्वारा प्रार्थी व गवाहों को लाठी व डण्डे से मारपीट करना स्वीकार किये है। मामले में आरोपियों को विधिवत गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। मामले के 01 अन्य फरार आरोपी की पता तलाश जारी है।