आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: स्नेह यात्रा’ के अंतिम दिन ‘स्नेह यात्रा’ संत श्री हरिहर ब्रह्मानंद तीर्थ महाराज के साथ रामचन्द्र मिशन / हार्टफ़ुलनेस के भोपाल स्थित योगाश्रम, भोपाल में सुबह 10:00 बजे पहुँचे। संत हरिहर ब्रह्मानंद तीर्थ महाराज का और स्नेह यात्रा मे साथियो का स्वागत रामचन्द्र मिशन के भोपाल संभाग के ज़ोन समन्वयक (ZC) नील केलकर, आश्रम मैनेजर प्रभाकर दास एवं साथी प्रशिक्षक और अभ्यासी भाई बहनो द्वारा पुष्प माला एवं पुष्प वर्षा के साथ किया गया |

महाराज ने सहज मार्ग ध्यान पद्धति को जाना, समझा और हार्टफ़ुलनेस ध्यान सत्संग मे सम्मिलित हुए।

महाराज ने पुनः आते रहने की बात कही और अपना आशीर्वाद और आशीष वचन दिये।