सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : हरिद्वार। आगामी हरिद्वार कुंभ से पहले रेलवे ने यात्रियों को बड़ी सौगात दी है। रेल मंत्रालय ने हरिद्वार के लिए तीन नई रेल सेवाओं को मंजूरी दी है। इन सेवाओं से गुजरात और हरिद्वार के बीच सीधी रेल कनेक्टिविटी मजबूत होगी। इससे श्रद्धालुओं, पर्यटकों और आम यात्रियों को यात्रा में सुविधा मिलने की उम्मीद है। नई सेवाओं में हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस शामिल हैं। वेरावल सेवा सप्ताह में दो दिन चलेगी। हरिद्वार से यह ट्रेन बुधवार और रविवार को रवाना होगी, जबकि वेरावल से गुरुवार और सोमवार को संचालन होगा। ओखा-हरिद्वार सेवा सप्ताह में एक दिन चलेगी और इससे सौराष्ट्र तथा द्वारका क्षेत्र से हरिद्वार की सीधी रेल कनेक्टिविटी उपलब्ध होगी।
इसके अलावा बांद्रा टर्मिनस–दिल्ली सराय रोहिल्ला गरीब रथ एक्सप्रेस का विस्तार हरिद्वार तक किया गया है। यह सेवा दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर और रुड़की के रास्ते हरिद्वार पहुंचेगी। इससे पश्चिमी भारत से हरिद्वार आने वाले यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेगा। रेलवे के इस फैसले को हरिद्वार कुंभ की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कुंभ के दौरान देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के हरिद्वार पहुंचने की संभावना रहती है। नई रेल सेवाओं से यात्रियों का आवागमन आसान होने के साथ धार्मिक पर्यटन और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
Hashtags: #NationalIndia #Bhopal #Desksource #पहल #एनएन #टवर #DeskSource #आईट #मजब #इसस