सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : सिरोंज। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर सिरोंज स्थित गांधी वाचनालय में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव विनोद सेन के नेतृत्व में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रद्धापूर्वक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महात्मा गांधी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने महात्मा गांधी जी के जीवन, संघर्ष, विचारों और देश की आजादी के आंदोलन में उनके अतुलनीय योगदान को स्मरण करते हुए उनके विचारों पर प्रकाश डाला।
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव विनोद सेन ने कहा कि महात्मा गांधी जी ने सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह को अपना हथियार बनाकर अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध देशवासियों को एकजुट किया और स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दी। गांधी जी ने दुनिया को यह संदेश दिया कि सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर भी बड़े से बड़ा परिवर्तन किया जा सकता है। उनका जीवन संघर्ष, त्याग और सत्य के प्रति दृढ़ संकल्प का प्रतीक है।
कार्यक्रम के दौरान विनोद सेन द्वारा महात्मा गांधी जी के जीवन, विचारों और संघर्ष पर आधारित गांधी साहित्य की पुस्तकें गांधी वाचनालय में भेंट की गईं। उन्होंने कहा कि गांधी जी के विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए उनके साहित्य का अध्ययन आवश्यक है। पुस्तकें केवल ज्ञान का माध्यम नहीं हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक विचार और जागरूकता फैलाने का सशक्त साधन भी हैं।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे, सद्भाव और सामाजिक समरसता को मजबूत करने की आवश्यकता है। ऐसे समय में महात्मा गांधी जी के सत्य, अहिंसा, प्रेम, स्वच्छता, सामाजिक समरसता और सर्वधर्म सद्भाव के विचार और अधिक प्रासंगिक हो जाते हैं।
कार्यक्रम में गांधी जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने तथा उनके बताए सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर कांग्रेस नेता रजत गौड़, हकीम भाई, सादिक कुरैशी, अर्जुन राजपूत, डॉ. सुब्हान गौरी, जहीरूद्दीन भैया, सलीम गौरी, मयंक सोनी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #एनएन #टवर #आईट #DeskSource #अवसर #सजन #उनक