आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/ आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: साल का पहला सूर्य ग्रहण खत्म हो गया है, लेकिन भारत में इसका असर नहीं दिखा। सूर्य ग्रहण की शुरुआत सुबह 7 बजकर 4 मिनट पर हुई थी, जो 12 बजकर 29 मिनट तक जारी रहा। इसका ज्यादातर असर ऑस्ट्रेलिया और इसके आस-पास के इलाकों में दिखा।

जहां 9 बजकर 4 मिनट पर पूरी तरह से अंधेरा छा गया था। इस सूर्य ग्रहण को काफी रेयर और हाइब्रिड बताया जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया के अलावा इस सूर्य ग्रहण के प्रभाव को इंडोनेशिया में भी देखा गया।

सूर्य ग्रहण देखने लोगों की भीड़ जुटी

ऑस्ट्रेलिया के एक्समाउथ में पूर्ण सूर्यग्रहण को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जुटी। लोगों ने अपने बाइनाकुलर्स और टेलिस्कोप से ग्रहण को देखा। यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के प्रोफेसर सेबाइन बेलस्टेड ने बताया कि पूर्ण ग्रहण से पहले धीरे-धीरे अंधेरा छाने लगा था। इस दौरान ग्रहण देखने आए लोग बिल्कुल शांत हो गए। तापमान भी कम होने लगा और हवा का बहाव रुक गया।