आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/ आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: कल्पना कीजिए कि जिस शहर या गांव में आप ने जन्म लिया, जहां आपने बचपन बिताया वो खंडहर में तब्दील हो जाए। जो गलियां कभी बाजार की चहल-पहल में व्यस्त होती थीं, वो जंग के मैदान में बदल जाएं और अपने ही अपनों की जान ले रहे हों। मात्र कल्पना कर लेने से यह स्थिति इतनी खौफनाक लगती है, लेकिन सीरिया के अलेप्पो में रह रहे लोगों के लिए यह उनकी हकीकत है।
मार्च में सीरिया की जंग के 12 साल पूरे हो गए। इतने सालों में अकेले अलेप्पो शहर में 51 हजार से ज्यादा लोगों की जान गई है। अलेप्पो शहर की 35 हजार इमारतें तबाह हो गईं। जंग की वजह से सीरिया की 6 UNESCO वर्ल्ड हेरिटेज साइट को भारी नुकसान हुआ।