आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/ आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: साउथ कोरिया में सैन्य तानाशाह रहे चुन डू ह्लान के पोते चुन वू-वॉन ने शुक्रवार को एक प्रेस कांफ्रेंस की। इसमें चुन वू-वॉन ने अपने दादा के किए गुनाहों के लिए सरेआम माफी मांगी। उन्होंने कहा कि मेरे दादा ने तानाशाह रहते हुए बहुत बड़ा गुनाह किया वो पापी और हत्यारे थे।
दरअसल, साउथ कोरिया में 1980 में लोकतंत्र का समर्थन करने वाले लोगों ने मिलिट्री की तानाशाही के खिलाफ प्रदर्शन किए थे। इन्हें कुचलने के लिए उस समय साउथ कोरिया के तानाशाह रहे चुन डू ह्वान ने ग्वांगजु में 200 लोगों का कत्लेआम करवाया दिया था।
माफी मांगने वाले परिवार के पहले सदस्य बने
चुन वू वॉन अपने दादा के किए गुनाहों पर माफी मांगने वाले परिवार के पहले सदस्य हैं। ग्वांग्जु के लोग सालों से चुन वू ह्वान के परिवार से माफी मांगने की मांग कर रहे थे। अपने दादा के किए गुनाहों की माफी मांगने के बाद चुन वू उन लोगों की कब्र पर गए जिनका उनके दादा के आदेशों पर कत्लेआम हुआ था।
सैन्य तानाशाही के खिलाफ प्रदर्शन में मारे गए लोगों के परिवार वालों ने चुन की माफी को स्वीकार किया। एक ने तो उन्हें प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गले भी लगाया।