आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : पैथोलॉजी और लैब मेडिसिन विभाग, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान भोपाल ने राजकुमार पाटिल (सामुदायिक और पारिवारिक चिकित्सा) और श्वेता (प्रसूति एवं स्त्री रोग) की टीम के सहयोग से वैशाली वाल्के (प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष) के मार्गदर्शन में चिकलोद में आउटरीच गतिविधि के रूप में पीएचसी चिकलोद, भोपाल (म.प्र.) में सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया ।
इस अभियान का नेतृत्व कर रही हेमलता पंवार (एसोसिएट प्रोफेसर, पैथोलॉजी) ने बीस महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर की शीघ्र पहचान और रोकथाम के बारे में जागरूकता हेतु प्रयास किये । उन्हें गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के कारण और जोखिम कारकों के बारे में भी जागरूक किया । इन महिलाओं से सर्वाइकल कैंसर की जांच के लिए सहमति प्राप्त की गई और 16 महिलाओं से पैप स्मीयर नमूने भी प्राप्त किए गए । दीप्ति सोनी (सीनियर रेजिडेंट, पैथोलॉजी) द्वारा क्लिनिकल इतिहास लेकर जांच की गई और नैना गौतम (सीनियर रेजिडेंट, प्रसूति एवं स्त्री रोग) द्वारा पैप स्मीयर जांच प्रक्रिया की गई । सुधीर (सीनियर रेजिडेंट, सामुदायिक एवं पारिवारिक चिकित्सा विभाग) और उनकी टीम ने ग्रामीणों को शिविर के बारे में जागरूक किया । पैप स्मीयर रिपोर्ट सीएफएम विभाग को सूचित की जाएगी और स्त्री रोग विभाग द्वारा उचित प्रबंधन भी किया जाएगा ।