आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/ आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प सोमवार को न्यूयॉर्क पहुंचे। पॉर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स के साथ अफेयर और फिर उसे पैसे देकर चुप कराने के मामले में वे मंगलवार को कोर्ट में पेश होंगे। ट्रम्प फ्लोरिडा स्थित घर मार-ए-लागो से दोपहर करीब 12:20 पर निकले। इसके बाद वो प्राइवेट जेट से करीब 15:50 पर न्यूयॉर्क में ट्रम्प टावर पहुंचे। न्यूज एजेंसी AP के मुताबिक, सुनवाई के बाद ट्रम्प फ्लोरिडा पहुंच कर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेंगे।

मैनहैटन कोर्ट में सुनवाई के दौरान वीडियोग्राफी पर पाबंदी रहेगी। कार्रयवाही शुरू होने से पहले स्टिल फोटोग्राफर्स के 5 ग्रुप को कुछ मिनट तक फोटोज खींचने की इजाजत दी जाएगी। जज मर्चेन ने फैसला सुनाते हुए कहा- ये अमेरिका के लिए ऐतिहासिक पल होगा जब पहली बार किसी पूर्व राष्ट्रपति पर क्रिमिनल चार्ज लगाए जाएंगे। ऐसे में हम किसी विवाद का रिस्क नहीं ले सकते हैं। कोर्टरूम में किसी भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को ले जाने की अनुमति नहीं होगी।