आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : शिक्षक पात्रता परीक्षा 2018, पास लाडली बहनों ने लोकशिक्षण परिसर में सुंदरकांड पाठ के साथ किया सद्बुद्धि यज्ञ किया | लगातार तीन दिनों से शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण लाडली बहने निरंतर धरने पर बैठी हुई और यह कह रही है कि हम पात्रता परीक्षा उतीर्ण हैं, हमे 1000 नही रोजगार चाहिए, वर्ष 2018 की शिक्षक भर्ती अभी भी अपूर्ण है जिसमें प्रथम एवं द्वितीय चरण के बाद शेष बचे हुए पदों पर पद वृद्धि के साथ चुनाव के पहले ही नियुक्ति दी जाए ,विभाग परिवर्तन के बाद जिन नामो की पुनरावृत्ति हुई हैं उनकी जगह पात्र अभ्यर्थियों को लिया जाए ईडब्ल्यूएस वर्ग के पद आधे से ज्यादा रिक्त हैं, जिन्हें पूर्ण किया जाए पात्र अभ्यर्थियों ने धरना निरन्तर जारी रखने का प्रण लिया है | इस आयोजन में ईडब्ल्यूएस संघ के अध्यक्ष धीरज तिवारी , प्रदेश सयोंजक रचना व्यास, रक्षा जैन,ऋषभ गुप्ता,धर्मेन्द्र भगेले, निधि पुरोहित, सहित मध्य्प्रदेश के सभी जिलों से आये पात्र अभ्यर्थी ने सरकार की सदबुद्धि के लिए यज्ञ किया और सद्बुद्धि के साथ वर्ष 2018 की शिक्षक भर्ती पूर्ण कराने की प्रार्थना की