आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : शराब को सेहत के लिए अच्छा नहीं माना जाता। इससे लिवर डैमेज हो जाता है, ब्लड प्रेशर बढ़ता है और कैंसर जैसी बीमारी होने का खतरा बढ़ जाता है।
हम जानते हैं कि शराब न पीने से सेहत को फायदा होता है, लेकिन ये बात सुनते ही मन में कुछ सवाल जरूर आते होंगे। जैसे- जब हम शराब पीना बंद कर देते हैं तो हमारे शरीर में क्या होता है…किस तरह के बदलाव आते हैं। इस बारे में बताते हुए रिसर्चर डॉ. केविन मूर ने कहा- शराब का सेवन नहीं करने से ब्लड प्रेशर 6%, वजन 1.5 किलोग्राम तक कम हो जाता है। इसके अलावा डायबिटीज का खतरा भी 26% कम हो जाता है। इससे कॉन्सन्ट्रेशन बढ़ता है और गहरी नींद आती है।
खून में कैंसर को बढ़ावा देने वाले प्रोटीन का लेवल कम हो जाता है
लाइव साइंस की रिपोर्ट के मुताबिक शराब नहीं पीने से कैंसर के लिए जिम्मेदार प्रोटीन- एपिडर्मल ग्रोथ फैक्टर (EGF) का लेवल 73% तक कम हो जाता है। इसके साथ ही वैस्क्युलर एंडोथेलियल ग्रोथ फैक्टर (VEGF) का लेवल 41% तक कम हो जाता है। डॉ. केविन मूर ने कहा- हमने 45 साल के 94 लोगों की ड्रिंकिंग हैबिट्स पर स्टडी की।
अल्कोहाल छोड़ने से एंग्जाइटी होती है, जानिए इसकी वजह…
शराब पीने वालों के सेंट्रल नर्वस सिस्टम को शराब की इतनी आदत हो जाती है कि जैसे ही लोग शराब पीना बंद करते हैं तो उनका दिमाग हाइपर एक्टिव हो जाता है। इससे लोगों को एंग्जाइटी होती है, नींद नहीं आती, चिड़चिड़ापन और हैल्यूसीनेशन महसूस होता है। इससे मौत का खतरा बढ़ जाता है।
बुजुर्गों की तुलना में जवानों का शराब पीना ज्यादा खतरनाक
मेडिकल जर्नल द लैंसेट में पब्लिश रिसर्च के अनुसार बुजुर्गों की तुलना में जवानों का शराब पीना ज्यादा खतरनाक है। यानी जवानों को शराब पीने से ज्यादा नुकसान पहुंच सकता है।
ग्लोबल बर्डन ऑफ डिजीज ने जियोग्राफिक रीजन (भौगोलिक क्षेत्र), उम्र और जेंडर के आधार पर 204 देशों में शराब पीने वालों पर हुई एक रिसर्च में इसका खुलासा किया है।
रिसर्च में पाया गया कि 15 से 39 साल की उम्र के लोगों को शराब पीने पर ज्यादा खतरा होता है। 2020 में बहुत ज्यादा मात्रा में अल्कोहल लेने वालों में 59.1% लोग 15 से 39 साल की उम्र वाले थे। इनमें से 76.7% पुरुष थे।
2020 में हर 25 में से एक इंसान को कैंसर शराब के कारण हुआ
WHO के मुताबिक दुनिया में 2020 में सामने आए कुल कैंसर के मामलों में से 7,41,300 यानी 4% को अल्कोहल के कारण कैंसर हुआ। हर 25 में से एक इंसान को कैंसर शराब के कारण हुआ।
अमेरिका में 2019 में शराब के चलते 78,927 लोगों की मौत हुई थी। 2020 में ये आंकड़ा 99,017 तक पहुंच गया। शराब से होने वाले खतरों को देखते हुए लोग इसका सेवन कम कर रहे हैं या शराब पीना बंद कर रहे हैं।