आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: वियतनाम की राजधानी हनोई में एक 9 मंजिला इमारत में आग लग गई। इसमें 50 लोगों की मौत हो गई, जबकि 54 लोग घायल हैं। मरने वालों में बच्चे भी शामिल हैं। फायर फाइटर्स ने घायलों को मिलाकर करीब 70 लोगों को रेस्क्यू कर लिया है। इस बिल्डिंग में करीब 150 लोग रहते थे। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, फिलहाल आग लगने की वजह सामने नहीं आई है।

वियतनाम न्यूज एजेंसी के मुताबिक हादसा रात करीब 11:30 बजे (लोकल टाइम) हुआ। इसके बाद मौके पर पहुंचे फायर फाइटर्स ने आग पर काबू पा लिया। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। पुलिस आग लगने के कारण की जांच कर रही है।

अपार्टमेंट ब्लॉक में बाहर निकलने के लिए सिर्फ एक रास्ता

रात को लगी आग के बाद आज दिन में इमारत से घने गहरे धुएं का गुबार निकलता दिखाई दिया। AFP की रिपोर्ट के मुताबिक इमारत की छोटी बालकनियां लोहे से घिरी हुई थीं। अपार्टमेंट ब्लॉक में केवल एक ही निकलने की जगह थी और इसके अलावा कोई इमरजेंसी दरवाजा भी नहीं था।

वियतनाम में पहले भी लग चुकी है बिल्डिंग में आग

वियतनाम में एक साल पहले कॉमर्शियल सेंटर हो ची मिन्ह सिटी में तीन मंजिला कराओके बार में आग लगने से 32 लोगों की मौत हो गई थी। हादसे में कम से कम 17 लोग घायल भी हुए थे। इस घटना के बाद बार के मालिक को नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

वहीं साल 2018 में भी हो ची मिन्ह सिटी में एक अपार्टमेंट परिसर में आग लगने से 13 लोगों की मौत हो गई थी। उससे पहले 2016 में हनोई के एक कराओके बिल्डिंग में आग लगने से 13 लोगों की मौत हो गई थी।

साउथ अफ्रीका में बिल्डिंग में आग, 73 की मौत:5 मंजिला इमारत में 200 बेघर लोग रह रहे थे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

साउथ अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में एक 5 मंजिला इमारत में आग लगने से अब तक 73 लोगों की मौत हो गई। इनमें एक बच्चा भी शामिल है। अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक 43 लोग घायल हैं। इससे मौतों का आंकड़ा और बढ़ने का डर है। भारतीय समय के मुताबिक आग सुबह करीब 5 बजे लगी, जिसकी वजह का पता लगाया जा रहा है।

चीन के रेस्टोरेंट में ब्लास्ट, 31 की मौत:गैस लीक होने के कारण धमाका; इलाके में ड्रैगन बोट फेस्टिवल की तैयारी चल रही थी

चीन के यिनचुआन शहर में बुधवार देर रात एक रेस्टोरेंट में धमाका हो गया। हादसे में 31 लोगों की मौत हो गई। चीनी मीडिया ‘शिन्हुआ’ के मुताबिक, गैस के रिसाव के कारण धमाका हुआ। 7 लोग घायल बताए जा रहे हैं। सभी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।