आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/ आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल:  रूस एक बार फिर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद(UNSC) का अध्यक्ष बन गया है। रूस की प्रेसिडेंसी को लेकर यूक्रेन पिछले कुछ दिनों से लगातार विरोध करता आ रहा है। UNSC के सभी 15 सदस्यों के पास 1-1 महीने के लिए अध्यक्षता आती है। इसके तहत अब अप्रैल महीने के लिए रूस के पास UNSC की अध्यक्षता रहेगी।

इससे पहले रूस पिछले साल फरवरी में UNSC का प्रेसिडेंट बना था। तभी उसने यूक्रेन के साथ जंग का ऐलान कर दिया था। यूक्रेन पर चल रहे काउंसिल के एक सेशन के दौरान राष्ट्रपति पुतिन ने वहां स्पेशल मिलिट्री ऑपरेशन शुरू करने की घोषणा की थी।