आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/ आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: रूस-यूक्रेन जंग के बीच ब्रिटेन की स्पेशल मिलिट्री फोर्स यूक्रेन में तैनात है। इसके अलावा अमेरिका की 14 टुकड़ियां भी यूक्रेन में मौजूद हैं। यूक्रेन में ब्रिटेन के विशेष बलों की 50 टुकड़ियां हैं, जो वहां सबसे बड़ी विदेशी फौज है। इसके बाद NATO के कई दूसरे देशों की टुकड़ियां भी मौजूद हैं। इनमें लातविया की 17 टुकड़ी, फ्रांस की 15 और नीदरलैंड्स की 1 टुकड़ी शामिल है। ये खुलासा अमेरिका के लीक हुए क्लासिफाइड डॉक्यूमेंट्स में हुआ है। इस डॉक्यूमेंट पर 23 मार्च तारीख लिखी हुए है।

वहीं कुछ दूसरे दस्तावेजों के मुताबिक अमेरिका मानता है कि यूक्रेन में चल रहे रूसी सैन्य ऑपरेशन में काफी कमियां हैं जो आगे चलकर उसके लिए परेशानी पैदा करेंगी। वहीं यूक्रेन के हथियार और एयर डिफेंस भी काफी कमजोर है जिसकी वजह से कुछ महीनों बाद जंग में गतिरोध की स्थिति बन जाएगी। ये खुलासा जंग को लेकर अमेरिका के क्लासिफाइड डॉक्यूमेंट्स के लीक होने पर हुआ है।