आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: मियामी से चिली जा रही एक फ्लाइट के पायलट की बाथरूम में मौत हो गई। इससे फ्लाइट की पनामा में रविवार रात को इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। फ्लाइट में 271 यात्री सवार थे। न्यूज वेबसाइट ‘द सन’ की रिपोर्ट के मुताबिक पायलट का नाम कैप्टन इवान एनडौर है, जिनकी उम्र 56 साल थी।
एनडौर LATAM एयरलाइन के विमान को उड़ा रहे थे, उसी वक्त उन्हें सीने में दर्द उठने लगा। वो बाथरूम में गिर पड़े। रिपोर्ट के मुताबिक फ्लाइट में मौजूद एक नर्स और दो डॉक्टर यात्रियों ने उन्हें बचाने की कोशिश की। इसके चलते फ्लाइट के दो को-पायलेट ने पनामा में इमरजेंसी लैंडिंग कराई।
एयरलाइन ने बयान में बताया लैंडिंग से पहले हुई मौत
LATAM एयरलाइन ग्रुप ने अपने बयान में कहा कि मियामी से सेटिंयागो जा रही फ्लाइट LA505 को, हेल्थ इमरजेंसी के चलते पनामा सिटी के टोक्युमेन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड करना पड़ा। जब फ्लाइट लैंड हुई तो इमरजेंसी सर्विस ने लाइफ सेविंग हेल्प की पर तब तक पायलट की मौत हो चुकी थी।
बयान में आगे कहा गया कि जो हुआ हम उससे बहुत दुखी हैं। एयरलाइन ने पायलट के परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं। कहा है- हम उनके 25 साल के करियर और अहम योगदान के लिए आभारी हैं जिसे उन्होंने लगन और प्रोफेशन तरीके से निभाया। उड़ान के दौरान पायलेट को बचाने के लिए सभी जरूरी सुरक्षा प्रोटोकॉल लिए गए थे।