आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/ आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: फिलीपींस में गुरुवार रात एक फेरी यानी यात्री नाव में आग लग गई। इस हादसे में 31 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि MV लेडी मेरी नाम की फेरी में 250 लोग सवार थे। जान बचाने के लिए लोग समुद्र में कूद गए। 200 लोगों को रेस्क्यू किया गया है।
8 घंटे बाद आग पर काबू पाया गया, लापता लोगों की तलाश आज भी जारी
यह हादसा बासिलन आईलैंड पर हुआ। वहां के गवर्नर जिम हतामन ने बताया कि फेरी में आग लगने के बाद जान बचाने के लिए लोग ब्लैक सी में कूद गए। इन्हें नेवी, कोस्टगार्ड, मछुआरों की मदद से रेस्क्यू किया गया। 18 यात्रियों की बॉडी नाव के पैसेंजर केबिन से मिली हैं। 7 लोग लापता हैं। इनकी तलाश के लिए शुक्रवार को भी रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
नाव पर 450 पैसेंजर सवार हो सकते थे, यात्रा के दौरान भीड़ नहीं थी
कोस्ट गार्ड ने बताया कि आग लगने के बाद नाव को जल्द से जल्द किनारे पर लाया गया। इसके चलते कई लोगों की जान बच पाई। गवर्नर हतामन ने कहा कि ये नाव जम्बोआंगा से जोलो जा रही थी। बासिलान के करीब पहुंचने पर रात 12 बजे इसमें आग लग गई। इसमें 450 पैसेंजर बैठ सकते थे। यात्रा के दौरान इसमें भीड़ नहीं थी।