आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा जुलाई सत्र 2023 में संचालित एक वर्षीय पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 सितम्बर 2023 तक बढ़ा दी गई हैं । द्वितीय वर्ष में पुनः पंजीकरण कराने के लिए भी 20 सितम्बर तक लेट फीस के साथ छात्रों को मौका प्रदान किया गया है। इग्नू ने पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने की समस्त प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से रखी गई हैं, जिससे इच्छुक विद्यार्थी सफलतापूर्वक “जब चाहे जहां से चाहे” प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं। बिनी टॉम्स वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक, भोपाल ने बताया कि जुलाई सत्र 2023 में यू.जी./पी.जी./ डिप्लोमा / पी.जी. डिप्लोमा के लगभग 180 अकादमिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रारम्भ है. इन पाठ्यक्रमों में से बहुत सारे ऐसे पाठ्यक्रम हैं जो सामान्यतः परंपरागत शैक्षणिक संस्थानों में उपलब्ध नहीं होते जैसे टूरिज्म प्रबंधन, जेंडर स्टडीज, ज्योतिष, हिंदी व्यावसायिक लेखन, वैदिक अध्यन, गांधी एवं पीस स्टडीज, सस्टेनेबल साइंसेस, अर्बन स्टडी एवं फोकलोर तथा कल्चरल स्टडीज सम्मिलित है. इन पाठ्यक्रमों को प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों से उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे, 18 से 24 वर्ष के विद्यार्थी, दोहरी डिग्री के रूप में प्राप्त कर अपने ज्ञान एवं कौशल का विकास कर अपनी रोज़गारपरकता में भी बढ़ोतरी कर सकते हैं। इसी तरह इग्नू इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेट्स ऑफ इंडिया के सहयोग से बी. कॉम एवं ने बोर्ड ऑफ स्टडीज, द एम.कॉम स्तर के पाठ्यक्रमों को बनाया है जो सी. ऐ कर रहे विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी है. इन पाठ्यक्रमों में लगभग 70% अंक द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की सी. ऐ परीक्षाओ से लिए जाते है एवं शेष इग्नू के पाठ्यक्रमों को पूर्ण कर उन्हें बी. कॉम अथवा एम कॉम फाइनेंस एवं टैक्सेशन की उपाधि प्राप्त कर सकते हैं.
उप निदेशक अंशुमान उपाध्याय ने यह बताया, की पत्रकारिता को अपना करियर बनाने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए भी इग्नू परास्नातक स्तर पर जर्नलिज्म के चार स्पेशलाइजेशन जैसे मास कम्युनिकेशन, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, डिजिटल मीडिया तथा डेवलपमेंट जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री करने का विकल्प प्रदान करता हैं. इसके अतिरिक्त ब्रांडिंग और मार्केटिंग के क्षेत्रों में नौकरियां प्रचुर मात्रा में हैं और प्रशिक्षित पेशेवरों की आवश्यकता है. इन आवश्यकताओं को देखते हुए इग्नू ने पी.जी. डिप्लोमा इन एडवरटाइजिंग एंड इंटीग्रेटेड कम्युनिकेशन प्रारम्भ किया हैं जो छात्रों को विशिष्ट ज्ञान और कौशल प्रदान कर प्रमोशनल मीडिया उद्योग में रोजगार योग्य बनाएगा।