आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: पुणे के पिंपरी-चिंचवाड़ इलाके में बुधवार सुबह 5 बजे एक हार्डवेयर दुकान में आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई। ये हार्डवेयर स्टोर एक रेसिडेंशियल बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर था। यहां चार लोग सो रहे थे, जो आग में झुलसकर मर गए। दमकल विभाग ने आग पर काबू पाने के बाद उनके शवों को बाहर निकाला।
आज की अन्य बड़ी खबरें…
पाकिस्तान में वैन और ट्रक की टक्कर; 5 की मौत, 6 लोग घायल
पाकिस्तान के रावलपिंडी में मंगलवार को एक वैन और ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि घायलों और शवों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है।
राहुल गांधी मैसूर में गृहलक्ष्मी योजना का उद्घाटन करेंगे
कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज मैसूरु में गृह लक्ष्मी योजना शुरुआत करेंगे। इसी साल मई में कर्नाटक विधानसभा चुनाव हुए थे। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में वादा किया था कि सरकार बनने पर हम हर घर में एक हाउसवाइफ को हर महीने 2000 रुपए देंगे। पढ़ें पूरी खबर…
अमेरिका ने यूक्रेन की मदद को 250 मिलियन डॉलर के सुरक्षा सहायता पैकेज की घोषणा की
अमेरिका ने यूक्रेन के लिए की 250 मिलियन डॉलर के नए सुरक्षा सहायता पैकेज की घोषणा की है। इसके अलावा अमेरिका यूक्रेन को ऐसे उपकरण भी मुहैया कराने वाला है, जिससे उसकी सेना को युद्ध में मदद मिलेगी।
अनिल एंटनी बने भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता, जेपी नड्डा ने दी जिम्मेदारी
भाजपा ने मंगलवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व रक्षा मंत्री एके एटंनी के बेटे अनिल एंटनी को राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया है। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें ये जिम्मेदारी सौंपी है।