आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया विभाग में एमसीयू दर्शन टीवी स्टुडियो का उद्घाटन कुलपति केजी सुरेश ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मीडिया फील्ड में प्रायोगिक ज्ञान बहुत आवश्यक है, और स्टुडियों में कार्य करने से विद्यार्थियों को प्रैक्टिकल नॉलेज मिल सकेगा । सुरेश ने कहा कि एमसीयू दर्शन टीवी स्टूडियो मंय विद्यार्थी एंकरिंग कला, टेलीविजन समाचार निर्माण, वीडियो कार्यक्रम निर्माण एवं टेलीविजन साक्षात्कार इत्यादि की रिकॉर्डिंग कर अपने उत्पादन निवेश सूची को उन्नत कर सकेंगे । उन्होंने कहा कि यह स्टुडियो स्टेट- ऑफ -द -आर्ट टेक्नोलॉजी से युक्त डिजिटल उपकरणों से सुसज्जित होगा, जिसमें डिजिटल फिल्म मेकिंग का अभ्यास भी विद्यार्थी कर सकेंगे । इस अवसर पर कुलसचिव अविनाश वाजपेयी, इलेक्ट्रॉनिक विभाग के अध्यक्ष संजीव गुप्ता समस्त प्रोडक्शन टीम, सभी विभागों के विभागाध्यक्ष, चीफ वार्डन सुनीता द्विवेदी बालक छात्रावास अधीक्षक गजेंद्र सिंह अवास्या, निदेशक प्रशिक्षण लाल बहादुर ओझा, समस्त प्राध्यापक एवं विद्यार्थी उपस्थित थे ।
इलेक्ट्रॉनिक मीडिया विभाग में टेलीविजन रिपोर्टिंग, स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ भी हुआ। जिसमें वरिष्ठ टेलीविजन पत्रकार सैय्यदैन जैदी ने समाचार चैनलों की कार्य संस्कृति एवं स्क्रिप्टिंग की बारीकियों से विद्यार्थियों को अवगत कराया ।