आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : अमेरिका के दक्षिण-पश्चिमी राज्य न्यू मैक्सिको में सोमवार को मास शूटिंग की वारदात में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो पुलिसवालों समेत 9 लोग घायल हो गए। वारदात को 18 साल के हमलावर ने अंजाम दिया था। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में हमलावर भी मारा गया। शूटिंग की वारदात फार्मिंग्टन में हुई, जहां करीब 50 हजार लोग रहते हैं।
यहां के सैन हुआन रीजनल मेडिकल सेंटर में 7 घायलों को भर्ती कराया गया। इनमें एक फार्मिंग्टन पुलिस ऑफिसर और एक स्टेट पुलिस ऑफिसर शामिल है। फार्मिंग्टन पुलिस के डेप्युटी चीफ बैरिक क्रम ने बताया कि दोनों अफसरों की हालत स्थिर है।
पुलिस ने नहीं दी हमले से जुड़ी कोई भी जानकारी
शहर के पुलिस डिपार्टमेंट ने हमलावर की पहचान उजागर नहीं की है और न ही हमले में मरने वालों और घायलों की जानकारी शेयर की है। पुलिस ने ये भी नहीं बताया कि हमले के पीछे क्या कारण रहा होगा और हमलावर ने किस तरह के हथियार का इस्तेमाल किया। हालांकि, पुलिस ने इस बात का भी आश्वासन दिया कि इलाका फिलहाल खतरे से बाहर है।
स्कूलों पर लॉकडाउन लगाया गया
घटना के बाद शहर के सभी स्कूलों पर पुलिस ने लॉकडाकन लगा दिया है। मिडिल स्कूल टीचर ने बताया कि यह इलाका शहर का बहुत हलचल वाला इलाका नहीं है। यहां घरों के साथ शॉर्ट-टर्म रेंटल अपार्टमेंट और चर्च भी हैं। इस इलाके में लोग आते-जाते रहते हैं। इसलिए हमेशा सभी का पहचान नही हो पाती है।
यह पहला मामला नहीं है जब फार्मिंग्टन में ऐसी घटना हुई है। पिछले महीने फार्मिंग्टन पुलिस घरेलू हिंसा की शिकायत पर गलत एड्रेस पर पहुंच गई थी। वहां पुलिस ने घर का दरवाजा खोलने वाले शख्स को गोली मार दी थी। शख्स की मौत हो गई थी।