जैसिंडा अर्डर्न ने अपने ट्विट में लिखा, काम करने के लिए अब ऊर्जा नहीं बची है। अब इस्तीफा देने का समय है।
न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने पद से इस्तीफा देने का ऐलान कर सभी को चौंका दिया है। घोषणा के मुताबिक, जैसिंडा अर्डर्न 7 फरवरी तक शीर्ष पद से हट जाएंगी। अर्डर्न का यह चौंकाने वाला फैसला साढ़े पांच साल के कार्यकाल के बाद आया है। इस दौरान उनके नेतृत्व में देश ने कोरोना महामारी का सफलतापूर्वक सामना किया। 2017 में वह दुनिया की सबसे कम उम्र की महिला प्रधानमंत्री बनी थीं। न्यूजीलैंड में आम चुनाव 14 अक्टूबर को होना है।
जैसिंडा अर्डर्न ने अपने ट्विट में लिखा, काम करने के लिए अब ऊर्जा नहीं बची है। अब इस्तीफा देने का समय है। मैं जा रही हूं, क्योंकि इस तरह की खास भूमिका के साथ जिम्मेदारी जुड़ी होती है।
उसेन बोल्ट के खाते से 103 करोड़ रुपये गायब, जानिए किस पर लगा आरोप: ओलिपिक चैंपियन उसेन बोल्ट के खाते से लगभग 103 करोड़ रुपये (12.7 मिलियन डालर) गायब हो गए। उन्होंने निवेश फर्म से अपने खाते से गायब हुए 103 करोड़ रुपये वापस करने की मांग की है।
बोल्ट के वकील लिटन गार्डन ने कहा, पिछले सप्ताह बोल्ट को सूचना दी गई कि उनके किग्सटन स्थित स्टाक्स और सेक्योरिटी लिमिटेड फर्म के खाते में सिर्फ 9.77 लाख रुपये (12000 डालर) बचे हैं। अगर कंपनी पैसे वापस नहीं करती है तो कोर्ट में अपील करेंगे।
कोवोवैक्स को कोविन पोर्टल पर बूस्टर डोज के रूप में शामिल करने की मांग: सीरम इंस्टीट्यूट आफ इंडिया ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को पत्र लिखकर अपने कोविड रोधी टीके कोवोवैक्स को कोविन पोर्टल पर वयस्कों के लिए बूस्टर डोज के रूप में शामिल करने की मांग की है।
सूत्रों ने बताया कि सीरम के सरकारी और नियामक मामलों के निदेशक प्रकाश कुमार सिंह ने इस संबंध में पत्र लिखा है। इस मामले पर निर्णय लेने के लिए राष्ट्रीय तकनीकी परामर्श समूह की जल्द ही बैठक आयोजित होने के आसार हैं।
भारत के औषधि महानियंत्रक ने 16 जनवरी को कोवोवैक्स को वयस्कों के लिए बूस्टर डोज के तौर पर बाजार में उतारने की मंजूरी दे दी है। यह डोज उन लोगों को दी जा सकेगी जिन्होंने कोविशील्ड या कोवैक्सीन की पहली और दूसरी डोज ले ली हैं।