आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: सरोजिनी नायडू शासकीय कन्या ना.(स्वा) महाविद्यालय शिवाजी नगर भोपाल में भारतीय मानक ब्यूरो के तत्वाधान में गठित मानक क्लब के द्वारा मानक लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ – किशोर ठाकरे सह प्राध्यापक इंजीनियरिंग विभाग आरएनटीयू भोपाल उपस्थित रहे
इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को भारतीय मानक ब्यूरो की गतिविधियों एवं प्रचारित वस्तुओं की मानकीकरण की जानकारी के शैक्षणिक पहलुओं से अवगत कराना है ।
किशोर ठाकरे द्वारा विद्यार्थियों को सम्बोधित किया गया। तथा इस प्रतियोगिता में फर्स्ट प्राइज प्रज्ञा सिंह, गरिमा शुक्ला, सेकेण्ड प्राइज नेहा सूर्यवंशी, निम्मी तिरया, – थर्ड प्राईज अंशिका श्रीवास्तव, तनिष्का भदौरिया, सांत्वना पुरस्कार – अंजना पाठक, आकांक्षा कुशवाहा ने प्राप्त किया। छात्राओं को पुरस्कार राशि का वितरण प्राचार्य शैल बाला सिंग बघेल द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में मानक क्लब की संयोजक रजनी श्रीवास्तव, मेंटर शालिनी प्रधान एवम क्लब के सदस्य भारती नेमा, डॉ दीपक चौरसिया शामिल हुए।