भारत सरकार द्वारा देश के नागरिक की सबसे महत्वपूर्ण पहचान उसका आधार कार्ड है।

आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/ आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भारत सरकार द्वारा देश के नागरिक की सबसे महत्वपूर्ण पहचान उसका आधार कार्ड है। यह आधार कार्ड दैनिक जीवन के कई कामों में विशेष उपयोगी साबित होता है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई द्वारा भारत के नागरिकों को आधार कार्ड जारी किया जाता है। इस आधार में कार्डधारक की बायोमेट्रिक और डेमोग्राफिक जानकारियां होती हैं। लेकिन कहीं ना कहीं इसका फायदा कुछ लोग फ्रॉड करने के लिए करते हैं जो कि नहीं आपके लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है। इससे बचने के लिए अपनी आधार के साथ मोबाइल नंबर को अपडेट करना जरूरी है। दरअसल, यूआईडीएआई की तरफ से ये सलाह दी गई थी कि आधार कार्डधारक अपने आधार के साथ अपने मोबाइल नंबर को अपडेट करके रखें। अगर आप ऐसा करते हैं तो आप फ्रॉड से बच सकते हैं।

अगर आपको इस बात का संदेह लगता है कि आपके आधार से कौन सा मोबाइल नंबर या ईमेल एड्रेस लिंक है, तो ऐसे में आप इसे चेक कर सकते हैं

-इसके लिए आपको यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट के इस लिंक

-अब आपको ईमेल या मोबाइल नंबर दर्ज करना है और साथ में कैप्चा कोड भी भरें

-फिर सेंड ओटीपी वाले विकल्प पर क्लिक करना है

-ऐसे में आपके मोबाइल नंबर और ईमेल पर ओटीपी आ जाता है, तो ये सही अपडेट हैं।