पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर अब भी मैदानी इलाकों में दिख रहा है।
दिल्ली-एनसीआर से लेकर यूपी-बिहार तक कड़ाके की ठंड) पड़ रही है। घना कोहरा और भीषण ठंड के बीच मौसम विभाग ने अब बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। आईएमडी यानी भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर अब भी मैदानी इलाकों में दिख रहा है। हालांकि, लोगों को जल्द ही शीतलहर से राहत मिलने वाली है।
आज होगी केंद्रीय कैबिनेट की बैठक, कई महत्वपूर्ण फैसले पर चर्चा संभव
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक होने जा रही है। बैठक में कई अहम निर्णय लिए जा सकते हैं। यह बैठक भाजपा द्वारा सोमवार को दिल्ली में अपनी दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित करने के दो दिन बाद हुई है। भाजपा ने सोमवार और मंगलवार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई थी। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में मंगलवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल जून 2024 तक विस्तार करने का निर्णय लिया गया।