आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : सनातन धर्म को बिमारी बताने वाले तमिलनाडु के CM एम के स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन के बयान के खिलाफ 262 शख्सियतों ने सुप्रीम कोर्ट को चिट्ठी लिखी है। इन लोगों ने कोर्ट से खुद दखल देन की मांग की है। उदयनिधि स्टालिन पर अभी दिल्ली और बिहार के मुजफ्फरपुर में केस दर्ज हो चुका है।
उदयनिधि स्टालिन ने 2 सितंबर को चेन्नई में सनातन उन्मूलन कार्यक्रम में शामिल हुए थे। अपनी स्पीच में उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म की तुलना डेंगू, मलेरिया और कोरोना से की। उदयनिधि ने कहा- मच्छर, डेंगू, फीवर, मलेरिया और कोरोना ये कुछ ऐसी चीजें हैं, जिनका केवल विरोध नहीं किया जा सकता, बल्कि उन्हें खत्म करना जरूरी होता है।
अवैध खनन मामला; झारखंड के CM हेमंत सोरेन और उनके प्रेस एडवाइजर समेत 20 पर FIR
झारखंड में अवैध खनन मामले मामले में राज्य के CM हेमंत सोरेन उनके प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद पिंटू सहित 20 लोगों पर FIR दर्ज कराई गई है। दरअसल साहिबगंज में हो रहे अवैध खनन और ट्रांसपोर्टेशन को लेकर तीर्थनाथ आकाश व अनुरंजन अशोक ने झारखंड हाईकोर्ट में रिट पिटीशन (1954/2021) दायर की थी।
इस पिटीशन को लेकर हाईकोर्ट ने आदेश दिया था कि दोनों साहिबगंज के ज्यूरिडिशन थाने में शिकायत दर्ज कराएं। दोनों को आदेश दिया गया था कि वे इस मामले में संबंधित साक्ष्य भी पुलिस को सौंपे। इसके बाद दोनों याचिकाकर्ताओं ने 3 सितंबर को ऑनलाइन FIR दर्ज कराई है।
उत्तर प्रदेश के 5 जिलों में NIA की छापेमारी, BHU में छात्र संगठन ऑफिस को कब्जे में लिया
नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने मंगलवार सुबह उत्तर प्रदेश में 5 जिलों की 8 जगहों पर छापेमारी की। टीम ने आजमगढ़, देवरिया, वाराणसी, प्रयागराज, चंदौली में सर्च ऑपरेशन किया। वाराणसी में BHU के छात्र संगठन कार्यालय में टीम भगत सिंह छात्र मोर्चा के कार्यालय को कब्जे में लेकर दस्तावेज खंगाल रही है।
संगठन के सदस्यों की संदिग्ध गतिविधियों का NIA को इनपुट मिला है। NIA के साथ पुलिस और अन्य अधिकारी कैंपस में मौजूद है। NIA सूत्रों के मुताबिक, नक्सल गतिविधियों से जुड़े एक मामले में यह छापेमारी की है। जम्मू-कश्मीर के रियासी में सेना का सर्च ऑपरेशन, कल यहां एनकाउंटर में आतंकी मारा गया था
जम्मू-कश्मीर के रियासी में सेना का सर्च ऑपरेशन मंगलवार सुबह फिर शुरू हुआ। यहां कल सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक आतंकी मारा गया था। इस एनकाउंटर में एक पुलिस वाला भी घायल हुआ था। पुलिस को इलाके में 2 आतंकियों के छिपे होने का इनपुट मिला था। इसके बाद सुरक्षाबलों ने यह कार्रवाई शुरू की।