आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : अरब देश जॉर्डन के प्राईवेट स्कूल्स टीचर्स को अपॉइंट करने से पहले उन्हें प्रेग्नेंसी टेस्ट कराने को मजबूर करते हैं। अपॉइंटमेंट के वक्त इन्हें ‘नो प्रेग्नेंसी सर्टिफिकेट’ भी सबमिट कराना होता है। इतना ही नहीं जैसे ही स्कूलों में समर वैकेशन शुरू होती हैं तो प्राईवेट स्कूल टीचर्स को रिजाइन के लिए मजबूर करते हैं।

‘जॉर्डन टाइम्स’ ने एक रिपोर्ट में इन बातों की जानकारी दी है। इसके बाद जॉर्डन की सरकार एक्शन में आ गई है। लेबर मिनिस्ट्री न सिर्फ इस तरह के मामलों की जांच कर रही है, बल्कि संबंधित एजुकेशनल इंस्टीट्यूट्स के खिलाफ एक्शन भी लेने की तैयारी है।

सैलरी भी कम

प्राईवेट स्कूल टीचर्स कमेटी के चेयरमैन लॉय अल रमाही के मुताबिक- हाल ही में प्राईवेट स्कूल एजुकेशन का एक सर्वे किया गया था। हमें 65 हजार शिकायतें मिल चुकी हैं। कई शिकायतें बहुत गंभीर हैं।

रमाही ने कहा- प्राईवेट स्कूल में मिनिमम वेज के हिसाब से भी सैलरी नहीं दी जाती है। महिला टीचर्स को अपॉइंटमेंट से पहले नो प्रेग्नेंसी सर्टिफिकेट देना होता है। समर वैकेशन्स में कई टीचर्स को ये स्कूल रिजाइन के लिए मजबूर करते हैं, ताकि उन्हें बिना काम के सैलरी न देनी पड़े। इस बार में जब जांच की गई तो ज्यादातर शिकायतें सही पाई गईं। कुछ टीचर्स से दूसरे क्लैरिकल काम भी कराए जाते हैं।

अब एक्शन में सरकार

तमाम शिकायतें मिलने के बाद जॉर्डन के लेबर मिनिस्ट्री हरकत में आ गई। इसके स्पोक्सपर्सन मोहम्मद जाएद ने कहा- कोई भी स्कूल टीचर के प्रेग्नेंट होने पर उसका कॉन्ट्रैक्ट रद्द नहीं कर सकता। उनको ये अधिकार भी नहीं है कि वो किसी टीचर्स को मैटरनिटी लीव पर जाने से रोकें। हमने एक सर्कुलर जारी कर दिया है। इसमें कहा गया है कि अगर किसी टीचर के साथ कोई प्राईवेट स्कूल अगर इस तरह का बर्ताव करता है तो हमसे शिकायत करें।

जाएद ने कहा- प्राईवेट स्कूल किसी सूरत में मनमानी नहीं कर सकते। अगर उन्होंने सरकार के नियमों का मानने से इनकार किया तो उनका रजिस्ट्रेशन कैंसिल किया जाएगा। उनसे टीचिंग के अलावा कोई और काम भी नहीं लिया जा सकता। सैलरी भी वक्त पर तय नियमों के हिसाब से देनी होगी।

कैसे जागी सरकार

2020 में यह मामला शुरू हुआ था। उस वक्त राजधानी अम्मान के एक फेमस प्राईवेट स्कूल ने एमान नाम की महिला को जॉब देने से पहले प्रेग्नेंसी टेस्ट कराने को कहा था। स्कूल ने एमान को यह कहते हुए जॉब देने से इनकार कर दिया कि प्रेग्नेंसी स्टेज में उन्हें जॉब नहीं दी जा सकती।