डग्लसविले के एक आवास में 100 से अधिक यूथ शनिवार को हाउस पार्टी में शामिल हुए थे, तभी अचानक गोलीबारी में 2
अमेरिका में एक बार फिर फायरिंग की घटना सामने आई है। यहां एक ग्रुप पार्टी के दौरान अचानक फायरिंग में दो युवकों की मौत हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक जॉर्जिया के डग्लसविले में हुई गोलीबारी में 2 किशोरों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, वहीं 6 लोग गंभीर घायल हो गए हैं।
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार डग्लसविले के एक आवास में 100 से अधिक यूथ शनिवार को हाउस पार्टी में शामिल हुए थे, तभी अचानक गोलीबारी में 2 किशोरों की मौत हो गई। फिलहाल यह जानकारी नहीं है कि गोलीबारी किसने की। इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। जांच अधिकारियों ने बताया कि हाउस पार्टी में क्या कुछ हुआ, इसको लेकर फिलहाल जांच की जा रही है।
डगलस काउंटी शेरिफ ऑफिस के अधिकारी ट्रेंट विल्सन ने समाचार एजेंसी को बताया कि शनिवार देर रात 10.30 मिनट से लेकर 11.30 मिनट के बीच में गोलीबारी हुई है। इस घटना के लिए कौन जिम्मेदार है, इस बारे में पता किया जा रहा है। जांच अधिकारी ने गोलीबारी में मारे गए 2 लोगों की जानकारी देने से इनकार कर दिया। उन्होंने बताया कि मरने वाले दोनों युवक 18 वर्ष के थे। गौरतलब है कि डग्लसविले जॉर्जिया की राजधानी अटलांटा से 20 मील (32 किलोमीटर) पश्चिम में है। डगलस काउंटी शेरिफ ऑफिस ने सोशल मीडिया पर बताया कि हम यह जानते हैं कि हाउस पार्टी में 100 से अधिक यूथ शामिल हुए थे और तभी दो पक्षों में टकराव हुआ, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई।