आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गेनाइजेशन (SCO) की बैठक में बिलावल भुट्टो से मिलने के 10 मिनट बाद ही विदेश मंत्री एस जयशंकर ने आतंकवाद का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा- आतंकवाद दुनिया के लिए बड़ा खतरा है। इसे किसी भी तरह से सही नहीं ठहराया जा सकता है।
जयशंकर ने ये भी कहा कि आतंकवाद से हर रूप में लड़ना और उसे हर हाल में रोकना होगा। सीमा पार आतंकवाद को भी रोकना जरूरी है। आतंकवाद से लड़ाई SCO के वास्तविक लक्ष्यों में से एक है।
इससे पहले भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री से मुलाकात की।इस दौरान एस जयशंकर ने नमस्ते किया तो बिलावल ने भी हाथ जोड़े। पाकिस्तान के अलावा चीन, रूस समेत सभी सदस्य देशों के विदेश मंत्री इस बैठक में शामिल हुए हैं। इससे पहले गुरुवार को फॉरेन मिनिस्टर एस जयशंकर ने चीन और रूस के विदेश मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय चर्चा की थी। वहीं, पाकिस्तान के साथ भारत की कोई बातचीत नहीं होगी।
गुरुवार को बिलावल भुट्टो ने एक वीडिया जारी कर कहा था कि वो SCO मीटिंग में चीन और उज्बेकिस्तान के विदेश मंत्रियों से द्विपक्षीय चर्चा करेंगे। इसके अलावा वो भारत में 2 इंटरव्यू भी देंगे। SCO के दौरान बिलावल ने रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से भी मुलाकात की।