सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क– इंटीग्रेटेड ट्रेड– न्यूज़ भोपाल: 24 फरवरी 2024 को रूस-यूक्रेन जंग के दो साल पूरे हो जाएंगे। इसके एक दिन पहले यानी आज जंग से प्रभावित हुए कुछ यूक्रेनी बच्चे यूनाइटिड नेशन्स सिक्योरिटी काउंसिल (UNSC) के प्राइवेट सेशन को संबोधित करेंगे।
ब्रिटिश मीडिया ‘द गार्डियन’ की रिपोर्ट के मुताबिक, यह संबोधन जंग में यूक्रेन को हुए मानवीय नुकसान पर ध्यान खींचने के लिए आयोजित किया जा रहा है। यूक्रेन ने इसकी पहल की। यूक्रेन को उम्मीद है कि बच्चों की बातें सुनने के बाद अमेरिका उसकी मदद करेगा।
दरअसल, अमेरिका की तरफ से यूक्रेन को दी जाने वाली सैन्य मदद रुकी हुई है। इसकी वजह अमेरिकी संसद में मदद प्रस्ताव को बहुमत नहीं मिलना है। बाइडेन ने यूक्रेन की मदद के लिए 4.97 लाख करोड़ रुपए के मिलिट्री पैकेज का प्रस्ताव दिया था। इस पर ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी अड़ंगा लगा रही है।