आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : ग्रेटर नोएडा में आम्रपाली बिल्डिंग में लिफ्ट गिरने से बड़ा हादसा हो गया। जिसमें 4 की मौत हो गई। यह बिल्डिंग निर्माणाधीन थी। घटना बिसरख थाना क्षेत्र में आम्रपाली साइट पर हुई है।

यूपी में पिता-बेटी और दामाद की हत्या, सोते वक्त मारी गोली; भीड़ ने आठ घरों को फूंका

यूपी के कौशांबी में ट्रिपल मर्डर हुआ है। यहां पिता, बेटी और दामाद की गोली मारकर हत्या कर दी गई। रात में सोते वक्त तीनों की हत्या की गई। चारपाई में तीनों के खून से लथपथ शव मिले हैं। वारदात का पता शुक्रवार सुबह 6 बजे उस वक्त चला जब आसपास के लोग पहुंचे। लोग भड़क गए। आगजनी-बवाल शुरू कर दिया। गुस्साए लोगों ने पड़ोस के 7-8 घरों को फूंक दिया।पढ़ें

जो बाइडेन के बेटे हंटर बाइडेन अवैध रूप से हथियार रखने के मामले में दोषी पाए गए, केस चल सकता है

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के बेटे हंटर बाइडेन को 2018 में हैंडगन खरीदते समय अपने ड्रग यूज के बारे में झूठ बोलने और अवैध रूप से हथियार रखने के मामले में सरकारी वकीलों ने दोषी करार दिया है। ऐसे में उनके खिलाफ केस चलाया जा सकता है, जो उनके पिता के राष्ट्रपति चुनाव के कैंपेन के समय होने की संभावना है।

दिल्ली में आर्मी के कर्नल से मारपीट, दो लोग गिरफ्तार

दिल्ली के मालवीय नगर में सेना के कर्नल के साथ मारपीट करने और उनका सामान छीनने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसकी जानकारी पुलिस ने गुरुवार को दी। कर्नल का नाम विनीत महतो है।

मंगलवार रात को जब वे अपने दोस्त के साथ मालवीय नगर के त्रिवेणी कॉम्प्लेक्स गए थे, तो वहां तीन लोगों ने उनके साथ मार-पीट शुरू कर दी। इन लोगों ने महतो के दो फोन, क्रेडिट कार्ड, वोटर आईडी कार्ड और 10 हजार रुपए छीन लिए। महतो ने बुधवार को पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद गुरुवार को पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया।