प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गंगा विलास क्रूज को हरी झंडी दिखा दिया है. गंगा विलास क्रूज में जिम, स्पा सेंटर, लेक्चर हाउस, लाइब्रेरी है. क्रूज की सवारी के लिए आपको हर दिन का किराया 50000 रुपये देना होगा. यानी एक आदमी अगर 51 दिन का सफर करता है तो उसे 25 लाख रुपये देना होगा.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गंगा विलास क्रूज को वर्चुअली हरी झंडी दिखाया. वाराणसी के रविदास घाट से यह क्रूज अपने 31 यात्रियों को लेकर रवाना हो गया सभी यात्री 51 दिन की यात्रा पर निकल गए हैं. इस दौरान यह क्रूज 50 जगहों से होकर गुजरेगा, जिसमें पर्यटकों को न सिर्फ गंगा के किनारे दिखेंगे, बल्कि यहां की संस्कृति की झलक भी देखने को मिलेगी.