आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/ आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: कनाडा के ओंटारियो में एक बार फिर हिन्दू मंदिर में तोड़फोड़ की गई। इस दौरान आरोपियों ने मंदिर की दीवार पर भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरोध में नारे भी लिखे। ओंटारियो के विंसडर शहर के BAPS श्री स्वामीनारायण मंदिर में बुधवार को रात करीब 12 बजे ये घटना सामने आई।
पुलिस को पूरे मामले का एक CCTV फुटेज भी मिला है। इसमें 2 आरोपी मंदिर की दीवार पर नारे लिखते नजर आ रहे हैं। विंसडर पुलिस सर्विस ने दोनों आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर CCTV फुटेज जारी कर आरोपियों को वॉन्टेड घोषित कर दिया है। कनाडा में पिछले साल जुलाई के बाद से इस तरह की पांचवी घटना है।