आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : ऑस्ट्रेलिया का मिलिट्री हेलिकॉप्टर क्वींसलैंड के पास समुद्र में क्रैश हो गया। हादसा भारतीय समयानुसार शुक्रवार देर शाम अमेरिका के साथ हो रहे जॉइंट मिलिट्री ऑपरेशन के दौरान हुआ। ऑस्ट्रेलिया के डिफेंस मिनिस्टर ने बताया कि MRH90 हेलिकॉप्टर, जिसे ताइपान भी कहते हैं, रात करीब 8 बजे दूसरे मिलिट्री हेलिकॉप्टर के साथ ट्रेनिंग कर रहा था।

तभी वो क्रैश हो गया। इसके तुरंत बाद दूसरे हेलिकॉप्टर ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया, जो अब तक जारी है। हादसे के चलते जॉइंट मिलिट्री ऑपरेशन को रोक दिया गया है।

आज की अन्य बड़ी खबरें..

इंडियन नेवी ने बंगाल की खाड़ी में फंसे 36 भारतीय मछुआरों को बचाया; 2 दिन से फंसे थे

इंडियन नेवी ने समुद्र में फंसे 36 भारतीय मछुआरों का रेस्क्यू किया। ये मछुआरे तमिलनाडु तट से 130 समुद्री मील की दूरी पर बंगाल की खाड़ी में फंसे थे। खराब मौसम, फ्यूल खत्म होने और इंजन खराब होने से इनके जहाज 2 दिन से समुद्र में मदद की आस लगा रहे थे। नेवी के शिप खंजर ने इन्हें बचाकर शुक्रवार को चेन्नई पहुंचाया।

अंडमान-निकोबार आईलैंड पर 5.8 तीव्रता का भूकंप

अंडमान-निकोबार आईलैंड में रात 12 बजकर 53 मिनट पर 5.8 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। ये झटके पोर्ट ब्लेयर के दक्षिण-पूर्व में 126 किमी की दूरी पर महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र 69 किमी की गहराई में था।

विपक्षी गठबंधन को ‘इंडिया’ की जगह ‘विपक्ष’ कहेगी भाजपा

INDIA बनाम NDA के चक्रव्यूह में फंसी भाजपा ने इसका तोड़ निकाल लिया है। यह तय हुआ है कि भाजपा विपक्षी गठबंधन के लिए ‘इंडिया’ शब्द का इस्तेमाल नहीं करेगी। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, लोकसभा चुनाव हो या पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव, इसमें विपक्ष का इंडिया नैरेटिव नहीं चलेगा।

दरअसल, विपक्षी गठबंधन का नाम इंडिया रखने से भाजपा असहज थी। इंडिया कहकर आलोचना करने में दिक्कत हो रही थी। पार्टी में मंथन जारी रहा। कुछ ने सुझाव दिए कि ‘इन डिए’ या ‘ईस्ट इंडिया’ का इस्तेमाल हो, पर बात नहीं बनी।

मंथन के बाद तय हुआ कि विपक्षी गठबंधन को इंडिया कहने की जरूरत नहीं। गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने कहा कि सिर्फ विपक्षी दल या विपक्षी गठबंधन कहा जाए। जहां गठबंधन हो वहां ‘विपक्षी गठबंधन’ और जहां गठबंधन न हो जैसे- तेलंगाना, ओडिशा, आंध्र प्रदेश वहां ‘विपक्ष’ का इस्तेमाल किया जाए।

4 से 30 जून तक खेला जाएगा अगला टी-20 वर्ल्ड कप, ICC ने शार्टलिस्ट वेन्यू का निरीक्षण किया

अगला टी-20 वर्ल्ड कप 4 से 30 जून के बीच वेस्टइंडीज और अमेरिका में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट के मुकाबले 10 अलग-अलग वेल्यू पर खेले जाएंगे। इस हफ्ते ICC ने शार्टलिस्ट किए गए वेन्यू का निरीक्षण किया है। इनमें अमेरिका के वे वेन्यू भी शामिल थे, जहां वर्ल्ड कप मैच होने हैं। अमेरिका पहली बार वर्ल्ड कप की मेजबानी करने जा रहा है।