आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर हैं। यहां उन्होंने कई कंपनियों के CEOs से बात की। इनमें ऑस्ट्रेलिया सुपर के CEO पॉल श्रोडर, फोर्टेस्क्यु फ्यूचर इंडस्ट्रीज के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन डॉ. एंड्रयू फॉरेस्ट और हैनकॉक प्रोस्पेक्टिंग की एग्जीक्यूटिव चेयरमैन जीना रिनेहार्ट शामिल रहीं। PM मोदी ने ऑस्ट्रेलियाई उद्योगपतियों को भारत में निवेश के लिए आमंत्रित किया।

इससे पहले सोमवार को ऑस्ट्रेलियाई अखबार को दिए इंटरव्यू में PM मोदी ने कहा कि वे भारत और ऑस्ट्रेलिया के संबंधों को अगले स्तर पर ले जाना चाहते हैं। इसमें डिफेंस और सुरक्षा संबंध शामिल हैं, ताकि इंडो-पैसेफिक क्षेत्र को बेहतर बनाया जा सके।

PM बोले- ऑस्ट्रेलिया के साथ सहयोग बढ़ाने पर होगी चर्चा

उन्होंने कहा- मैं ऐसा इंसान नहीं हूं कि जो आसानी से संतुष्ट हो जाए, और में जानता हूं कि ऑस्ट्रेलियाई P अल्बनीज भी ऐसे ही हैं। मुझे यकीन है कि जब हम सिडनी में मिलेंगे तो इस पर चर्चा होगी कि हम अपने रिश्तों को अलग स्तर पर कैसे ले जा सकते हैं, साथ मिलकर बेहतर काम कैसे कर सकते हैं और सहयोग को कैसे बढ़ा सकते हैं।

मोदी राजीव गांधी के बाद ऑस्ट्रेलिया जाने वाले दूसरे प्रधानमंत्री हैं।

PM मोदी ने कहा- ऑस्ट्रेलिया और भारत अच्छे दोस्त

इंटरव्यू के दौरान PM मोदी ने कहा- भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मजबूत रिश्ते और भरोसा ही दोनों देशों को डिफेंस और सिक्योरिटी के क्षेत्र में बेहतर साझेदारी के लिए प्रेरित करता है। हम अच्छे दोस्त हैं और इसी वजह से हर मुद्दे पर खुलकर बातचीत कर पाते हैं। ऑस्ट्रेलिया अलग-अलग मुद्दों पर भारत के पक्ष को समझता है और यही दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों की नींव है।

PM मोदी ने AUKUS के तहत अमेरिका, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुई सबमरीन डील पर कोई टिप्पणी नहीं की। PM ने कहा- ये उनका फैसला है। उन्होंने हमें डील और उसके पीछे के मकसद के बारे में जानकारी दी है।

भारतीय मूल के 20 हजार लोगों को संबोधित करेंगे PM मोदी

यात्रा के तहत PM मोदी आज सिडनी के ओलिंपिक पार्क में भारतीय मूल के 20 हजार से ज्यादा लोगों को संबोधित करेंगे। इस प्रोग्राम के लिए गाड़ियों और प्राइवेट चार्टर से लोगों को सिडनी लाया जा रहा है, जिसे मोदी एयरवेज और मोदी एक्सप्रेस नाम दिया गया है। कार्यक्रम में ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज भी शामिल होंगे।