सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /   आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल    /   नई दिल्ली  :  इस हफ्ते सोने और चांदी की कीमतों में तेज बढ़त देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार 30 अगस्त को सोना 1,02,388 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था, जो अब 6 सितंबर को 1,06,338 रुपए पर पहुंच गया है। यानी इस दौरान सोने की कीमत में 3,950 रुपए की बढ़त हुई है।

चांदी की कीमत भी इस हफ्ते बढ़ी है। 30 अगस्त को यह 1,17,572 रुपए प्रति किलोग्राम थी, जो अब 1,23,170 रुपए तक पहुंच गई है, यानी 5,598 रुपए की बढ़ोतरी। देश के प्रमुख महानगरों में 10 ग्राम सोने की कीमत इस प्रकार है: दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹1,07,780, मुंबई ₹1,07,630, कोलकाता ₹1,07,630, चेन्नई ₹1,07,630 और भोपाल ₹1,07,680।

इस साल अब तक सोने की कीमत 40% बढ़कर ₹30,176 रुपए बढ़ी है और चांदी की कीमत 43% बढ़कर ₹37,153 रुपए महंगी हुई है। 31 दिसंबर 2024 को 24 कैरेट सोने का भाव 76,162 रुपए था, जो अब 1,06,338 रुपए हो गया है। चांदी का भाव 86,017 रुपए से बढ़कर 1,23,170 रुपए प्रति किलो हो गया।  विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक अनिश्चितता, केंद्रीय बैंकों की खरीद, युद्ध और तनाव, महंगाई व कम ब्याज दरें और डॉलर के मुकाबले रुपए में गिरावट सोने की कीमतों बढ़ने के मुख्य कारण हैं। केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया के अनुसार, इस साल सोना 1,08,000 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 1,30,000 रुपए प्रति किलो तक पहुंच सकती है।