आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/ आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : पीटीआई अध्यक्ष के समर्थकों ने कई घंटों तक बवाल किया। जिसके चलते पुलिस इमरान खान को गिरफ्तार नहीं कर सकी।
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी को लेकर मंगलवार को जमकर बवाल हुआ। उन्हें गिरफ्तार करने के लिए उनके आवास पर पुलिस फोर्स की संख्या बढ़ानी पड़ी। पीटीआई अध्यक्ष के समर्थकों ने कई घंटों तक बवाल किया। जिसके चलते पुलिस इमरान खान को गिरफ्तार नहीं कर सकी। पुलिस पिछले 10 दिन में दूसरी बार इमरान खान को गिरफ्तार करने उनके घर पर पहुंची है।
समर्थकों ने की पत्थरबाजी
मंगलवार को गिरफ्तारी का वारंट लेकर पहुंची पुलिस और इमरान समर्थक आमने-सामने हो गए। लाहौर के जमान पार्क में इमरान के घर के बाहर देर शाम तक समर्थकों ने पत्थरबाजी की। पुलिस ने भी जवाब में लाठी चार्ज किया और आंसू गैस के गोले दागे।
कोर्ट में पेश होने का आदेश
तोशाखाना केस में इस्लामाबाद की जिला अदालत ने इमरान खान के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। उन्हें 18 मार्च को कोर्ट में पेश करने का आदेश दिए हैं। अरेस्ट वारंट के खिलाफ पूर्व प्रधानमंत्री ने हाईकोर्ट में अपील की है। इस पर आज (बुधवार) सुनवाई होगी।
इमरान के समर्थकों का प्रदर्शन
इमरान खान की गिरफ्तारी की आशंका पर पीटीआई के कार्यकर्ताओं का लाहौर, कराची, पेशावर, क्वेटा, फैसलाबाद और सरगोधा सहित कई शहरों में प्रदर्शन कर रहे हैं। इमरान के समर्थकों ने कई जगह पर जाम लगाया है।
क्या है तोशाखाना मामला?
तोशाखाना एक ट्रेजरी है। जहां पर प्रधानमंत्री और अन्य मंत्रियों सहित सरकारी अधिकारियों को विदेश से मिलने वाले उपहारों और अन्य महंगी चीजों को सुरक्षित रखा जाता है। अधिकारियों को बताना होता है कि उन्हें कौन-कौन से गिफ्ट मिले हैं। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को अधिकार है कि वह तीस हजार पाकिस्तानी रुपयों से कम के गिफ्ट की अपने पास रख सकते हैं। इमरान खान पर आरोप है कि उन्होंने कुछ महंगे गिफ्ट अपने पास रख लिए थे। इसके बारे में चुनाव के दौरान अपनी प्रॉपर्टी में कोई जानकारी नहीं दी। वहीं, उन्होंने गिफ्ट में मिली 3 घड़ियों को बेचकर 36 मिलियन डॉलर की कमाई की।