रेलवे ने 16 गाड़ियों को रीशेड्यूल और 19 ट्रेनों को डायवर्ट किया है। रद्द की गाड़ियों में शताब्दी, शांतिनिकेतन एक्सप्रेस, जनशताब्दी, सुपरफास्ट,
उत्तर भारत में कडाके की ठंड के चलते रेल यातायात भी प्रभावित हो रहा है। रेलवे की ओर से जानकारी दी गई है कि कोहरे और कम दृश्यता की स्थिति के कारण लंबी दूरी की 9 यात्री ट्रेनें देरी से चल रही हैं। दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल और बरौनी-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल 4 घंटे से अधिक की देरी से चल रही हैं, रायगढ़-हजरत निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस और रक्सौल-आनंद विहार टर्मिनल सद्भावना एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 3:00 घंटे और 3:30 घंटे की देरी से चल रही हैं।
रेलवे ने बताया कि घने कोहरे के कारण जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस, मानिकपुर-हजरत निजामुद्दीन उत्तर प्रदेश संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, अयोध्या कैंट-दिल्ली एक्सप्रेस, राजगीर-नई दिल्ली श्रमजीवी एक्सप्रेस और जयनगर-अमृतसर क्लोन स्पेशल भी 2:30 घंटे लेट हैं।
इसके अलावा प्रतापगढ़-दिल्ली पद्मावत एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से एक घंटे 45 मिनट की देरी से चल रही है। कम दृश्यता के कारण उत्तर भारत में चलने वाली आधा दर्जन से अधिक यात्री ट्रेनें शुक्रवार को देरी से चल रही हैं।
भारतीय रेलवे ने शनिवार को 361 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, वहीं 326 ट्रेनों को पूरी तरह से, जबकि 35 ट्रेनों को आंशिक तौर पर रद्द किया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक रेलवे ने 16 गाड़ियों को रीशेड्यूल और 19 ट्रेनों को डायवर्ट किया है। रद्द की गाड़ियों में शताब्दी, शांतिनिकेतन एक्सप्रेस, जनशताब्दी, सुपरफास्ट, इंटरसिटी के साथ कई और ट्रेनें शामिल हैं।