आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/ आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: अमेरिका के वित्तीय क्षेत्र की 100 सबसे प्रभावशाली महिलाओं में भारतीय मूल की 5 महिला एग्जीक्यूटिव भी शामिल की गई हैं। ये लिस्ट वाल स्ट्रीट जर्नल की बैरन मैगजीन ने जारी की है। इस लिस्ट में जे पी मॉर्गन की अनु आयंगर, एरियल इन्वेस्टमेंट की रूपल जे भंसाली, फ्रेंकलिन टेंपलटन की सोनाली देसाई, गोल्डमैन साक्स की मीना फ्लिन और बैंक ऑफ अमेरिका की सविता सुब्रमण्यम को जगह मिली है।
भविष्य बदलने वाली महिलाओं को मिली लिस्ट में जगह
बैरन मैग्जीन ने वित्तीय सेवा उद्योग में प्रमुख पद हासिल करने और उसके भविष्य काे बदलने में अहम भूमिका निभाने वाली महिलाओं काे इस लिस्ट में रखा है। इस चौथी वार्षिक सूची में वित्तीय सेवा, कॉर्पोरेट जगत, NGO और सरकारी क्षेत्र में स्थापित तथा उभरते नेताओं काे शामिल किया जाता है।