आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/ आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: आज देश भर में हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई जा रही है। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया है। बड़ी संख्या में लोग हनुमार मंदिर दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं। वहीं हर जगह पुलिस प्रशासन को अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है। हनुमान जयंती पर केंद्र सरकार भी नजर बनाए हुए है।

गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों को सुरक्षा व्यवस्था को दुरूस्त रखने का निर्देश दिया है। राज्यों के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और शोभायात्रा के दौरान उपद्रवियों पर नजर बनाए रखने के लिए CCTV-ड्रोन से निगरानी की जा रही है।