संसद में विपक्षी दलों की बैठक चल रही है. यहां पर वह अडानी मामले को लेकर रणनीति बनाने पर समान विचारधारा वाले विपक्षी दलों को लेकर चल रही है. बैठक के बाद कांग्रेस के सांसद ने कहा कि अगर आज सदन अडानी पर चर्चा नहीं की गई तो सदन में ही सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे.
वहीं कांग्रेस की बैठक में 16 विपक्षी पार्टियां मौजूद रहीं.
अडानी का नहीं, पीएम मोदी का भ्रष्टाचार है
अडानी समूह के खिलाफ आई हिंडनबर्ग की रिपोर्ट पर आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने पीएम मोदी को निशाने पर लिया. पीएम मोदी ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि यह अडानी का नहीं बल्कि पीएम मोदी का भ्रष्टाचार है.
CPI(M) के सांसद एलामारम करीम ने राज्यसभा में नियम 267 के तहत हिंडनबर्ग रिसर्च ने अडानी समूह के खिलाफ लगाए गए आरोपों पर एक उच्च-स्तरीय जांच की मांग की है, उन्होंने इस पर चर्चा करने की मांग को लेकर नोटिस दिया है. शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने दिया नोटिस
शिवसेना सांसद (उद्धव ठाकरे गुट) प्रियंका चतुर्वेदी ने नियम 267 के तहत एलआईसी, एसबीआई, आदि की होल्डिंग के ओवरएक्सपोजर की कथित घटनाओं के आलोक में तत्काल सार्वजनिक महत्व के मामले पर चर्चा करने के लिए राज्यसभा में सस्पेंशन ऑफ बिजनेस नोटिस दिया है.
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में लेंगी हिस्सा
संसद सत्र में भाग लेने के लिए बीजेपी नेताओं का संसद पहुंचना जारी है. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, किरण रिजिजू, बीजेपी सांसद सुकांत मजूमदार और सुशील मोदी संसद पहुंच चुके हैं. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में सभी बीजेपी सांसदों को बजट के बारे में विस्तार से जानकारी देंगी. इस सेशन में सभी राज्यसभा और लोकसभा सांसदों के उपस्थित रहने की उम्मीद है.
जारी है बीजेपी नेताओं का संसद पहुंचना, वित्त मंत्री लेंगी बीजेपी सांसदों की क्लास
संसद सत्र में भाग लेने के लिए बीजेपी नेताओं का संसद पहुंचना जारी है. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, किरण रिजिजू, बीजेपी सांसद सुकांत मजूमदार और सुशील मोदी संसद पहुंच चुके हैं. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में सभी बीजेपी सांसदों को बजट के बारे में विस्तार से जानकारी देंगी. इस सेशन में सभी राज्यसभा और लोकसभा सांसदों के उपस्थित रहने की उम्मीद है.
लोकसभा में 10 बजे चर्चा करेंगे विपक्षी दल
विपक्षी दलों के सदन के नेता रणनीति बनाने के लिए संसद भवन में विपक्ष के नेता खड़गे जी के कक्ष में सुबह 10 बजे बैठक करेंगे. मांग वही रहती है. केवल एक स्वतंत्र जांच ही एलआईसी, एसबीआई और अन्य संस्थानों को प्रधानमंत्री द्वारा अडानी समूह में निवेश करने के लिए मजबूर करने से बचाएगी.
कांग्रेस और अन्य विपक्षी एलआईसी/एसबीआई/अडानी मामले में स्वतंत्र जांच के लिए जोर देंगे.
संसद पहुंची केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में बीजेपी के सभी सांसदों को बजट से अवगत कराने के लिए संसद पहुंच गई हैं.
राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने दिया नोटिस
कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने एलआईसी, एसबीआई, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और अन्य वित्तीय संस्थानों द्वारा बाजार मूल्य खोने वाले निवेश में धोखाधड़ी के मुद्दे पर चर्चा करने के लिए राज्यसभा में नियम 267 के तहत बिजनेस नोटिस का निलंबन दिया.
DMK के राज्यसभा सांसद तिरुचि शिवा ने नियम 267 के तहत भारत पर अडानी समूह की व्यावसायिक गतिविधियों के आर्थिक और नैतिक रूप से प्रतिकूल प्रभाव पर चर्चा करने के लिए नोटिस दिया.
कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने दिया स्थगन नोटिस
अडानी एंटरप्राइजेज के खिलाफ हिंडनबर्ग रिपोर्ट पर चर्चा के लिए कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया.
चीन के साथ सीमा की स्थिति पर हो चर्चा: मनीष तिवारी
कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने चीन के साथ सीमा की स्थिति पर चर्चा के लिए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया.
बैकग्राउंड
1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश किया था. उसके दूसरे दिन यानी 2 फरवरी को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव और बजट पर चर्चा होनी थी, लेकिन कल का दिन अडानी समूह के खिलाफ आरोपों की जांच को लेकर हंगामे की भेंट चढ़ गया.
विपक्षी दल गुरुवार को अडाणी समूह के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोपों का मुद्दा संसद में संयुक्त रूप से उठाने पर सहमत तो हुए, लेकिन कंपनी के खिलाफ जांच के तौर-तरीके पर अभी तक सहमति नहीं बन पाई है.
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समान विचारधारा वाले राजनीतिक दलों के साथ होने वाली बैठक में दोनों सदनों में अडाणी के मुद्दे को जोरदार ढंग से उठाने और सरकार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर सोमवार से चर्चा शुरू करने के लिए मजबूर करने पर आम सहमति बना रहे थे.
हालांकि खड़गे ने विपक्षी दलों की बैठक के बाद इस मुद्दे पर संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की जांच की मांग की, लेकिन नेताओं के एक समूह ने हाई कोर्ट की निगरानी वाली जांच या भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) की जांच का समर्थन किया.
आज क्या हो सकता है?
जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि वह शुक्रवार (3 फरवरी) को एक बार फिर इस बात पर चर्चा करेंगे कि इस मामले में कैसी जांच होनी चाहिए. राज्यसभा में टीएमसी के संसदीय दल के नेता डेरेक ओ ब्रायन ने कहा कि विभिन्न दल दोनों सदनों के पटल पर इस बारे में चर्चा करेंगे कि इस घोटाले को सामने लाने के लिए कैसी जांच की जानी चाहिए.
समान विचारधारा वाले विपक्षी दलों के सभी नेता इस बात पर एकमत थे कि राष्ट्रपति के अभिभाषण और केंद्रीय बजट पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान अडाणी समूह के शेयरों की गिरावट का मुद्दा संसद में उठाया जाना चाहिए.