कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि सरकार चर्चा से भाग रही है।
अडाणी मुद्दे पर विपक्ष आज भी हंगामा कर रहा है। संदन का कार्यवाही शुरू होते ही दोनों में सदन में हंगामा किया गया। इसके कारण कार्यवाही स्थगित करना पड़ी। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि सरकार चर्चा से भाग रही है। वहीं सत्ता पक्ष विपक्ष पर सदन नहीं चलने देने का आरोप लगा रहा है। राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, हमारा सरकार से कहना है कि हम चर्चा करेंगे और आप एक उचित जांच और जेपीसी या सीजेआई की निगरानी वाली जांच के गठन की हमारी मांग को स्वीकार कर लीजिए। सरकार क्यों परेशान है? क्या गलत है? वे चर्चा से भाग रहे हैं, हम नहीं।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष अधीररंजन चौधरी ने कहा, मुझे लगता है कि ममता बनर्जी के अडाणी ग्रुप के साथ अच्छे संबंध हैं। ताजपुर पोर्ट बंगाल में बन रहा है और हाल ही में अडाणी और पीएम मोदी के साथ उनके संबंधों में बदलाव आया है। वह न तो अडाणी के खिलाफ बोलती हैं और न ही पीएम के खिलाफ। बंगाल में हम उन्हें ‘फाइटर’ कहते थे, लेकिन अब वह शांत हो गई हैं।
भाजपा संसदीय दल की बैठक में हुआ पीएम मोदी का सम्मान: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भाजपा संसदीय दल की बैठक हुई। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही देश की अपेक्षाओं के अनुरूप बजट जारी करने के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का सम्मान दिया गया। बैठक के बाद संसदीय कार्यमंत्री ने बताया, पीएम ने सभी सांसदों का आह्वान किया कि वे अपने निर्वाचन क्षेत्रों में जाएं और गरीबों तथा मध्यम वर्ग को बताएं कि उनके लिए बजट में क्या विशेष प्रावधान किए गए हैं।