आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : अपने तीन दिवसीय छतरपुर दौरे पहुंचे पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री एवं म.प्र. कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अरूण यादव ने को बिजावर में युवा कांग्रेस की जिला स्तरीय बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया । इसके साथ ही महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत शक्ति सुपर शी कैंपेन को लॉन्च किया और मातृशक्ति से नारी सम्मान योजना पर चर्चा की, कार्यक्रम में मातृशक्ति को मंच पर स्थान दिया । सभी नेता और कार्यकर्ता मंच के सामने दर्शक दीर्घा में बैठे ।
यादव ने बिजावर में ही विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक, मण्डलम, सेक्टर कांग्रेस कमेटी, समस्त मोर्चा संगठन, विभाग, प्रकोष्ठ एवं निर्वाचित जनप्रतिनिधयों के संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में 18 वर्षों से भाजपा की सरकार काबिज है । इन 18 वर्षों अर्थात लगभग 220 महिनों में भाजपा शासन में 220 से भी महाघोटाले हुए है, यानी एक माह में एक महाघोटाला, छोटे घोटालों की कोई गिनती ही नहीं है। ऐसा कोई विभाग, क्षेत्र नहीं है जहॉ घोटाले नहीं हुए । पटवारी भती, पुलिस भर्ती, शिक्षक भर्ती जैसी कई भर्ती परीक्षाओं में घोटाले हुए है । हमारे शिक्षित एवं दक्ष युवाओं को ठगा गया है । सरकार में रिश्वत और कमीशनखोरी पूरी तहर से हावी हो चुकी है । हम सबको इसे खत्म करने का आज प्रण करना है ।
मातृशक्ति को करेंगे मजबूत युवाओं को देंगें रोजगार
अपने उद्बोधन में पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री अरूण यादव ने कहा कि सन 2018 में कमलनाथ के नेतृत्व में हमारी सरकार बनी लेकिन धोखे से गिरा दी गई । हमने 15 महिनो की सरकार में किसानों का कर्ज माफ किया । बिजली के बिलों में राहत दी। हम फिर वचन देते हैं कि कांग्रेस सरकार बनने पर महिलाओं को हर माह 1500 दिये जावेंगें । साथ ही रसोई गैस सिलेण्डर जो वर्तमान में 1200 के नजदीक पहुँच चुका है उसे रू 500 में उपलब्ध करायेंगें । युवाओं को रोजगार मुहैया किये जावेंगें और फिर से किसानों की कर्जमाफी भी करेंगें । यादव ने आगे कहा कि हम 100 युनिट तक की बिजली मुफ्त देंगें और 200 युनिट तक की बिजली के बिलों को आधा करने का काम करेंगें । इसके साथ ही पुरानी पेंशन को लागू करनें का भी काम करेंगें । बिजावर में आयोजित जनप्रतिनिधियों के संवाद कार्यक्रम में खचाखच भरे पांडाल में बड़ी संख्या में मातृशक्ति, कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।