आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : प्रदेश के समस्त शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में सत्र 2023-24 में अध्यनरत कक्षा 2 से 8 के विद्यार्थियों के लिए जन शिक्षा केन्द्र स्‍तरीय शैक्षिक ओलम्पियाड का आयोजन आगामी 25 अगस्त 2023 को आयोजित किया जा रहा है। कक्षा 2 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए ओलम्पियाड 02 चरणों (जन-शिक्षा केन्द्र स्तरीय एवं जिला स्तरीय) में होगा। शासकीय प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 2 से 5 तक के विद्यार्थियों के लिए ओलम्पियाड एवं Word Power Championship तथा माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 6 से 8 तक के सभी विद्यार्थियों के लिए ओलम्पियाड परीक्षाओं का आयोजन होगा।

दूसरी कक्षा के बच्चे भी ओ.एम.आर. शीट पर प्रश्न हल करेंगे

संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र श्री धनराजू एस ने बताया कि इस ओलम्पियाड में कक्षा दूसरी से लेकर आठवीं तक की प्रारंभिक कक्षाओं के विद्यार्थी ओ.एम.आर. शीट पर प्रश्न हल करेंगे। यह व्यवस्था राज्य शिक्षा केन्द्र ने विगत वर्ष से प्रारंभ की है। जिससे बच्चों को भविष्य की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिये बाल्यकाल से ही अनुभव प्राप्त होगा।

शैक्षिक ओलम्पियाड़ में कक्षा दूसरी और तीसरी के विद्यार्थयों के लिए अंग्रेजी, हिन्दी एवं गणित विषयों की परीक्षाएं आयोजित होंगी। कक्षा चौथी और पाँचवीं के विद्यार्थी अंग्रेजी, हिन्दी, गणित एवं पर्यावरण अध्ययन विषय के प्रश्न हल करेंगे। कक्षा 6 से 8 के विद्यार्थियों के लिए हिन्दी, संस्कृत, अंग्रेजी, विज्ञान, गणित के साथ ही सामान्य ज्ञान पर आधारित प्रश्न मंच प्रतियोगिता भी ओलम्पियाड़ के दौरान आयोजित होगी।

जन-शिक्षा केन्द्र स्तरीय परीक्षा के लिए ऐसे होगा विद्यालयवार विद्यार्थियों का चयन

प्राथमिक स्तर के ओलम्पियाड़ एवं Word Power Championship में प्रत्येक शासकीय प्राथमिक विद्यालय से कक्षा 2 से 5 तक की प्रत्येक कक्षा से 02-02 विद्यार्थी अर्थात् एक विद्यालय से कुल 08 विद्यार्थी जन-शिक्षा केन्द्र स्तरीय प्रतियोगिता में सहभागिता करेंगे।

माध्यमिक स्तर के लिये प्रत्येक शासकीय माध्यमिक विद्यालय से जन शिक्षा केन्द्र स्तरीय ओलम्पियाड़ परीक्षा में सहभागिता करने वाले विद्यार्थियों की संख्या का निर्धारण उस शाला के नामांकन के आधार पर निम्नानुसार होगी-

जन-शिक्षा केन्द्र स्तर पर कक्षा 2 एवं 3 के विद्यार्थियों के लिए 01 प्रश्न पत्र होगा जिसमें अंग्रेजी (20 प्रश्न), हिन्दी (15 प्रश्न) एवं गणित (15 प्रश्न) इस प्रकार तीनों विषयों के कुल 50 बहुविकल्पीय वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे।

वहीं कक्षा 4 एवं 5 के विद्यार्थियों के लिए भी 01 प्रश्न पत्र होगा जिसमें अंग्रेजी (20 प्रश्न), हिन्दी (10 प्रश्न), गणित (10 प्रश्न) एवं पर्यावरण (10 प्रश्न) इस प्रकार चार विषयों के कुल 50 बहुविकल्पीय वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे।