आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : गुजरात के सावली प्लांट से इंदौर में चलने वाले मेट्रो कोच रवाना हो गए है। ट्राले में आ रहे कोच 30 अगस्त तक इंदौर आ जाएँगे। बताया जा रहा है की तीन कोच ट्रायल रन के लिए इंदौर आ रहे हैं। छह किलोमीटर लंबे प्रायरिटी कॉरिडोर पर सितंबर में ट्रायल रन होना है। 15 सितंबर के बाद मुख्यमंत्री की मौजूदगी में ट्रायल रन होगा।

इंदौर में इन कोच को गांधी नगर मेट्रो स्टेशन पर रखा जाएगा। ट्रायल रन की तैयारियां पूरी हो चुकी है। गांधी नगर स्टेशन पर तीन नंबर स्टेशन पर 132 किलोवाट के सब स्टेशन से मेट्रो को बिजली सप्लाई होगी। इस बिजली से ही ट्रायल रन होगा।सितंबर में ट्रायल रन गांधी नगर स्टेशन से एमआर-10 ब्रिज तक होगा। छह किलोमीटर हिस्से में पटरियां बिछाने, विद्युतीकरण सहित अन्य काम हो चुके है।