आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भिंड के मंगलवार शाम लड़की छेड़ रहे बदमाशों का विरोध करने पर नीलेश जाटव को जान गवांनी पड़ी।आरोपियों ने नीलेश की गोली मारकर हत्या कर दी। युवक की मौत के बाद पीड़ित परिवार का आक्रोश फूट पड़ा। जिला अस्पताल पर शोकाकुल परिजन, नाते-रिश्तेदार व समाज के लोग एकत्रित थे, तभी उनकी ओर से आरोपियों के खिलाफ बुरा-भला का जा रहा था। इस दौरान गाली-गालौज के शब्द को सुनकर कोतवाली थाना प्रभारी सतेंद्र राजपूत भड़क गए। पीड़ित परिवार से टीआई को उलझता देख एएसपी संजीव पाठक ने गर्म होते माहाैल को शांत कराया और समझाइश भी दी।
ये थी वारदात
दरअसल मामला यह हैकि भिंड शहर से सटे चंदनपुरा इलाके में दोस्त की बहन से छेड़छाड़ करने पर मृतक नीलेश जाटव, उसका भाई शैलेष व लड़की का भाई (नीलेश का दोस्त) विरोध करने पहुंचे। तभी छेड़छाड़ करने वाले आरोपियों और नीलेश का विवाद हो गया। इसी समय आरोपियों ने कट्टे से नीलेश को गोली मार दी। इस घटना के बाद नीलेश को अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। नीलेश की मौत के बाद शोकाकुल परिवार में आक्रोश पनप उठा।
ऐसे बिगड़ा माहौल
घटना के बाद सिटी कोतवाली थाना प्रभारी सतेंद्र राजपूत दल बल के साथ जिला अस्पताल पहुंच गए। वहीं, देहात थाना पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंचा और पूरे मामले में आरोपियों की तलाश समेत आगे की विवेचना शुरू कर दी। घटना की जानकारी लगते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव पाठक भी जिला अस्पताल पहुंचे। यहां पुलिस ने शव को जब्त कर पीएम हाउस में पोस्टमार्टम के लिए रखवाना चाहा। इसी समय आक्रोश परिजनों ने आरोपियों को पकड़े जाने के बाद पीएम कराने की बात कही। इसी समय मृतक का पिता दाताराम समेत अन्य जन मौजूद था। आक्रोश व्यक्त करते समय पीड़ित परिवारजनों में किसी के द्वारा गाली शब्द का उपयोग किया गया। ये सुनते ही कोतवाली थाना प्रभारी राजपूत भड़क उठे। उन्होंने मृतक परिवार को बुरी तरह से डांटना शुरू कर दिया। टीआई ने कहा- पुलिस को गाली दे रहे हो। टीआई का ये बरताव देख मृतक का पिता सामने आया और उसने भी अपनी बात रखते कहा कि आरोपियों के लिए गाली शब्द का उपयोग किया जा रहा है। पुलिस के बारे में कोई कुछ नहीं कह रहा है।। इस पर भी टीआई के मिजाज गर्म रहे। माहौल बिगड़ता देख अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पाठक ने मध्यस्थता की। इसके बाद माहौल शांत हुआ।
2 दिन में दूसरी बार भड़के टीआई
इससे पहले सोमवार को वायपास रोड पर भोपाल में एक युवक की मौत पर शोकाकुल परिवार जनों ने वायपास पर चक्काजाम कर दिया। इस घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। यहां पर बीएसपी नेता रक्षपाल सिंह के साथ टीआई की जमकर बहस हुई। यहां पर भी टीआई भड़क उठे थे।
पुलिस पर हावी नहीं हो सकता कोई
दैनिक भास्कर ने टीआई सतेंद्र राजपूत से की सीधी
भास्कर- मृतक के परिवार से क्या बात हुई जिस वजह से आप नाराज हो उठे थे?
टीआई- जिला अस्पताल में नीलेश के शव को पोस्टमार्टम में रखने के लिए एएसपी साहब ने बोला। तभी एक युवक गाली बकते हुए निकला। इस पर मैंने रोका था।
भास्कर- मृतक का पिता था क्या?
टीआई- मृतक का पिता कह रहा था कि पुलिस के बारे में कोई कुछ नहीं बोल रहा। आरोपियों के बारे में गाली शब्द का उपयोग किया था।