आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : सरोजिनी नायडू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय शिवाजी नगर भोपाल में प्रथम वर्ष की छात्राओं हेतु उन्मुखीकरण कार्यक्रम महाविद्यालय में दिनांक 24 अगस्त 2023 को आयोजित किया जा रहा है। बी.कॉम. प्रथम वर्ष एवं एम.कॉम. प्रथम सेमेस्टर की लगभग 500 छात्राओ ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई उक्त उन्मुखीकरण कार्यक्रम में शैलबाला सिंह बघेल ने छात्राओं को महाविद्यालय से परिचय कराया एवं महाविद्यालय की उपलब्धियों के बारे में बताया महाविद्यालय के विभिन्न समितियों जैसे – स्वशासी परीक्षा प्रकोष्ठ द्वारा परीक्षा के योजनाओं की जानकारी छात्रवृत्ति, सांस्कृतिक कार्यक्रम, इन्क्यूबेशन सेन्टर, शिक्षक अविभावक योजना खेल एन.एस.एस., एन.सी.सी. लीगल एड क्लीनिक जिसमें छात्राओं को विधिक सहायता प्रदान की जाती है, के बारे में छात्राओ को बताया गया। बी.एस.सी./एम.एस.सी./बी.एच. एस.सी./एम.एच.एस.सी एवं दिनांक 24.08.2023 को बी. ए. एवं एम.ए. की छात्राओं का उन्मुखीकरण कार्यक्रम रखा गया है। कार्यक्रम में वाणिज्य संकाय की डीन सुरिन्दर कौर बत्रा, प्रशासनिक अधकारी अशोक कुमार नेमा. मनीषा शर्मा, विभिन्न समितियों के संयोजक वंदना शर्मा, संजय सहाय, रंजना उपाध्याय, वंदना सिंह, चंदना बासु, रश्मि केला होलानी, मंजुला विश्वास, कविता सिंह, लक्ष्मी अग्निहोत्री, इंदिरा जावेद, उपस्थित थे।