आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा जुलाई सत्र 2023 में संचालित एक वर्षीय पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 सितम्बर 2023 तक रखी गई है। दद्वितीय वर्ष में भी पंजीकरण कराने के लिए भी 10 सितम्बर तक मौका छात्रों को प्रदान किया जायेगा समस्त प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से रखी गई हैं, जिससे इच्छुक विद्यार्थी सफलतापूर्वक ‘जब चाहे जहां से चाहे प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं एवं प्रवेश : शुल्क का भुगतान भी डिजिटल माध्यम से किया जा सकता है।
बिनी टॉम्स, वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक, ओपाल ने बताया कि जुलाई सब 2023 में लगभग 180 अकादमिक पाठ्यक्रम है जिनमे प्रवेश अभी प्रारम्भ है इन पाठ्यक्रमों में परास्नातक स्नातक, पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रम सम्मिलित है जो प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों से उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे १८ से २४ वर्ष के विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध हो सकते है एवं विद्यार्थी अपने उद्देश्यों के अनुसार पाठ्यक्रम चिन्हित कर प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रावधानों के अनुसार को उच्च शिक्षा के प्रहुविकल्पीय मार्ग प्रदान करने में इग्नू के पाठ्यक्रम एक सुदृण विकल्प है। इन प्रावधानों के अनुपालन में UGC एवं इग्नू द्वारा दोहरी डिग्री एक साथ करने के सम्बन्ध में विस्तृत दिशा निर्देश जारी किया गया है, जो की इग्नू की वेबसाइट पर उपलब्ध है। इच्छुक छात्र अपने निर्धारित उद्देश्यों के पूर्ति में सहायक पाठ्यक्रमों की विस्तृत जानकारी इग्नू के सामान्य विवरणिका से प्राप्त कर सकते है एवं प्रवेश से पूर्व इग्नू पाठ्यक्रमों का स्वाध्याय पाठ्य सामग्री इ-ज्ञानकोष पर जा कर देख सकते हैं. इग्नू ई-जानकोश (http://eqyankosh.ac.in/) शैक्षिक संसाधनों का एक राष्ट्रीय डिजिटल भंडार है, जो उच्च शिक्षा से जुड़े शिक्षार्थियों, शिक्षकों और आम जनता के लिए निःशुल्क उपलब्ध है। ई ज्ञान कोश पर वर्तमान में इसमें इग्नू के 384 कार्यक्रमों के 3923 से अधिक पाठ्यक्रमों की स्व-शिक्षण सामग्री उपलब्ध है।
उप निदेशक, अंशुमान उपाध्याय ने यह बताया, दिसम्बर सत्रांत परीक्षाओं 2023 हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया है जिसकी अंतिम तिथि 30 सितम्बर है. जनवरी 2023 सत्र के एक वर्षीय पाठ्यक्रम एवं जुलाई 2023 स के ६ माह एवं समेस्टर बेस्ड पाठ्यक्रमों में नामांकित छात्रों को परीक्षा हेतु आवेदन करना होगा। इग्नू में परीक्षाओं में किसी भी परीक्षा केंद्र से परीक्षा देने की सुविधा छात्रों के पास होती है जिनका छात्र आवेदन करते समय चयन कर सकते है। परीक्षा फॉर्म को भी इग्नू की वेबसाइट से आहार्य छात्रों को भरना होगा।
प्रवेश या परीक्षा आवेदन से संबंधित किसी भी अधिक जानकारी हेतु इच्छुक छात्र इग्नू की वेबसाइट अथवा क्षेत्रीय केंद्र, भोपाल की ईमेल chopaignou.ac.in पर संपर्क कर सकते हैं।