आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की परीक्षाओं में हो रही अनियमितता को लेकर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्र संगठन के यह कार्यकर्ता शहर के अलग-अलग जगहों से एकत्रित होकर मधुमिलन चौराहे पर पहुंचे। यहां रैली की भीड़ के दौरान कार्यकर्ताओं ने एंबुलेंस को रास्ता दिया। NSUI के ये कार्यकर्ता यूनिवर्सिटी कैंपस का घेराव करेंगे। इनका आरोप है कि एक से अधिक विषय पर एटीकेटी और सीईटी परीक्षाओं में धांधली की जा रही है।

घेराव के दौरान मार्ग परिवर्तित

घेराव कार्यक्रम शुरू होने से समाप्ति तक कई रूट डायवर्ट रहेंगे। इस दौरान सभी तरह के आपातकालिन वाहन जैसे एम्बुलेंस एवं फायर ब्रिगेड्स सभी जगह से आवागमन कर सकेंगे। वहीं घेराव कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी वाहनों की पार्किंग वल्लभनगर टी से मजदूर मैदान एमआर-04 पर रहेगी।

ये रूट रहेगा डायवर्ट

शहर के मध्य आने वाली सभी बसों व्हाइट चर्च चौराहा से मधुमिलन चौराहा की और जीपीओ चौराहा से भाया पेट्रोल पंप से बाफना स्टेच्यु चौराहा की ओर प्रतिबंधित रहेंगी।

महू, पीथमपुर की ओर जाने वाली समस्त बसो का प्रवेश नवलखा चौराहा से जीपीओ चौराहा की ओर प्रतिबंधित रहेंगा।

सभी प्रकार के लोक परिवहन वाहन एवं भारी वाहन का प्रवेश व्हाईटचर्च चौराहा से मधुमिलन चौराहा की ओर और गाँधी चौक से मधुमिलन की ओर वहीं संजय सेतु जवाहर मार्ग से मधुमिलन की ओर, छावनी चौराहा से मधुमिलन की ओर पूर्णतः बंद रहेगा।

व्हाईटचर्च चौराहा से मधुमिलन चौराहा एवं रीगल (गाँधी चौक) चौराहा से मधुमिलन चौराहा आने वाली सिटी बसों का प्रवेश मधुमिलन चौराहा की ओर प्रतिबंधित रहेंगा।

संजय सेतु जवाहर मार्ग से मधुमिलन चौराहा की ओर जाने वाली सिटी बसों का प्रवेश मधुमिलन चौराहा की और प्रतिबंधित रहेंगी

इस रूट से आ जा सकेंगे

भोपाल, देवास से आने वाली समस्त बसे मूसाखेडी चौराहा, तीन इमली चौराहा होते हुए नवलखा बस स्टेण्ड तक जा सकेंगी एवं इसी मार्ग से वापस भोपाल, देवास की ओर जा सकेंगी।

व्हाईटचर्च चौराहा से मधुमिलन चौराहा एवं रीगल (गाँधी चौक) चौराहा से मधुमिलन चौराहा आने वाली सिटी बसों व्हाईटचर्च से गीताभवन चौराहा, पलासिया चौराहा से एमजी रोड पर आवागमन कर सकेंगी।

संजय सेतु जवाहर मार्ग से मधुमिलन चौराहा की ओर जाने वाली सिटी बसे संजय सेतु जवाहर मार्ग, रिव्हर साईड होते हुए एम. जी. रोड से आवागमन कर सकेंगी।

अगर आप मधुमिलन चौराहा से गाँधी चौक की ओर जाना चाहते हैं तो पटेल प्रतिमा रेल्वे स्टेशन छोटी लाइन शास्त्री अण्डरब्रिज से आवागमन कर सकेंगे।

पटेल प्रतिमा से मधुमिलन चौराहा की ओर आने वाले समस्त वाहन प्रतिबंधित रहेंगे उक्त वाहन पटेल प्रतिमा से नसिया रोड सरवटे बस स्टैण्ड के सामने से होते हुए छावनी चौराहा से आवागमन कर सकेंगे।